Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता

    1 hour from now

    1

    0

    नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद, पश्चिम बंगाल से गए कई लोगों का पता नहीं चल पा रहा है, जिनमें कोलकाता का 32 लोगों का एक समूह भी शामिल है जो कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 30 पर्यटकों और दो टूर मैनेजर वाला यह समूह 21 अगस्त को शहर से निकला था और अगले दिन नेपाल पहुंच गया था।समूह तिब्बत में प्रवेश करने के लिए सुबह रसुवागढ़ी पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि जब नेपाल-तिब्बत सीमा के पास वाले इलाके में अचानक बाढ़ आई, तब समूह के सदस्य सुबह करीब 8.30 बजे आव्रजन कार्यालय में थे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जब से इलाके में अचानक बाढ़ आई है, तब से 32 सदस्यों में से किसी से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल के उन सभी लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाकों में हो सकते हैं।ज़मीनी हालात बहुत मुश्किल हैं और संपर्क टूट गया है।’’ तिब्बत की सीमा के निकट मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और करीब 160 लोगों की मौत हो गई तथा 133 भारतीय नागरिक समेत 750 से अधिक लोग लापता हैं। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अचानक आई बाढ़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘लोगों की मौत होने से मुझे बहुत दुख हुआ है।जिन लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं नेपाल और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ कोलकाता का यह समूह शहर की एक ट्रैवल एजेंसी के ज़रिए यात्रा पर गया है। एजेंसी का कहना है कि उसने नेपाल टूरिज़्म अधिकारियों और भारतीय दूतावास से संपर्क किया लेकिन लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।कोलकाता की ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि दिब्य ज्योति बसु ने कहा, ‘‘काठमांडू की सम्राट ट्रैवल एजेंसी ने इस टूर का आयोजन किया था। उनके पास अपना हेलीकॉप्टर है। ये सभी पर्यटक कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए थे।हमारे दो मैनेजर, जयंत सान्याल और नृपेन सरकार भी इन 30 पर्यटकों के साथ हैं।’’ राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के अलावा, हुगली के चंदननगर और उत्तर 24 परगना के बारासात के रहने वाले लोग भी नेपाल में फंसे या लापता लोगों में शामिल हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत
    Next Article
    Nepal Flood Indian Tourist Missing | नेपाल में जलप्रलय! 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्री भी फंसे, राज्यों ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment