Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal PM Balendra Shah ने सांप्रदायिक हिंसा के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

    13 minutes ago

    1

    0

    (शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 30 जुलाई नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सीमावर्ती जिलों में सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत के बीच बृहस्पतिवार को लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मधेश प्रांत में बृहस्पतिवार को हुई झड़पों में एक किशोर की मौत के बाद अधिकारियों को कर्फ्यू का दायरा बढ़ाना पड़ा है। शाह ने टीवी पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन में कहा कि सरकार हालिया हिंसा की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि काठमांडू में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है और तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी है। शाह ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य मंचों के जरिये अफवाहें, गलत जानकारी या नफरत फैलाने वाली बातें न प्रसारित करें। सुनसरी जिले के देवानगंज ग्रामीण नगरपालिका के कप्तानगंज इलाके में रविवार को दो धार्मिक समुदायों के बीच उत्सव को लेकर हुए विवाद के बाद झड़पें हुई थीं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US और Iran को वार्ता के मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है Pakistan: विदेश कार्यालय
    Next Article
    Pakistan के Balochistan में कोयला खदान में विस्फोट, 11 मजदूरों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment