Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से थर्राए, सात लोगों की मौत और कई घायल

    1 hour ago

    1

    0

    कीव, 30 जुलाई (एपी) रूस ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात यूक्रेन के पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्सों तक कई स्थानों पर मिसाइल और अन्य हथियारों से हमले किए, जिनमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक जनहानि पूर्वी निप्रोपेत्रोव्स्क और पश्चिमी ल्वीव क्षेत्रों में हुई।हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं और अब ऐसे हमले लगभग हर सप्ताह हो रहे हैं। निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि रूसी बलों के बड़े हमले में छह लोगों की मौत हो गई, 10 अन्य घायल हुए तथा नागरिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।इनमें छह वर्षीय एक बच्ची तथा 11 और 17 वर्ष के दो किशोर शामिल हैं, जिनकी मौत क्रिवी रीह क्षेत्र में हुई। ल्वीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मक्सिम कोजित्स्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और बचाव अभियान जारी है। ल्वीव के महापौर आंद्री सादोवी ने बताया कि शहर पर तड़के करीब 4.45 बजे हमला किया गया।दो रिहायशी इमारतों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा, जबकि 20 से अधिक आवासीय भवन, एक स्कूल और दो किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी कीव में रूसी बलों ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें 31 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।राष्ट्रीय पुलिस की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमले में शहर की रिहायशी इमारतों, एक बाजार, गैराज परिसर, भंडारण सुविधाओं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। कीव क्षेत्र के ब्रोवेरी जिले में भी पांच लोग घायल हुए हैं।कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख रुसलान ओलियीनिक ने फेसबुक पर बताया कि घायलों में एक नाबालिग और दो महिलाएं शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jordan US Base पर हमले के बाद America-Iran Tension बढ़ी, Donald Trump ने दी भीषण जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment