Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'NRI के दिलों में आज भी भारत बसा हुआ है':देवकी नंदन महाराज बोले- भारतीय अपनी संस्कृति- परंपराओं को मजबूती से संभाले हुए हैं

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के शिकागो में वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन महाराज की मौजूदगी में भारतीयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआईए) के बैनर तले आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में एनआरआई परिवार शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष किया और राष्ट्रगान गाया। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों में आज भी भारत बसा हुआ है। प्रवासी भारतीय अपनी संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति प्रेम को मजबूती से संभाले हुए हैं। तिरंगा यात्रा में भारतीय परिवार देशभक्ति के गीत गाते हुए शिकागो के प्रमुख मार्गों से गुजरे। लोगों के हाथों में तिरंगे के साथ भारत माता, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, वीर शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीरें भी थीं। यात्रा में विभिन्न झांकियां भी शामिल की गईं। देवकीनंदन महाराज ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति, धर्म और कर्म का संदेश देने वाले महाराज ने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं भूले हैं। कार्यक्रम में शिकागो स्थित इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल एलाद स्ट्रोमायर, एफआईए के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पटेल और निदेशक संजय वोरा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। देवकीनंदन महाराज की मौजूदगी में आयोजित तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की भी झलक दिखाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सिपाही की मौत,एक्सीडेंट के बाद भी छुट्‌टी नहीं मिली:बस्ती में कॉन्स्टेबल पति फूट-फूटकर रोया; बोला- इलाज हो जाता तो जिंदा होती
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या:घर से लापता हो गई थी, बोरी में लाश ले जाता दिखा किराएदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment