Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सिपाही की मौत,एक्सीडेंट के बाद भी छुट्‌टी नहीं मिली:बस्ती में कॉन्स्टेबल पति फूट-फूटकर रोया; बोला- इलाज हो जाता तो जिंदा होती

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती जिले में 7 दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद उनके सिर पर 4 टांके लगे थे। महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) ने इलाज कराने के लिए एसपी ऑफिस में एप्लिकेशन दी थी, लेकिन छुट्‌टी नहीं मिली। केसरी का पति नागेंद्र वर्मा भी पुलिस में सिपाही है। पत्नी की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर नागेंद्र फूट-फूटकर रोए। कहने लगे- इलाज नहीं होने से केसरी की मौत हुई है। 2 दिन से छुट्‌टी के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी, लेकिन छुट्‌टी नहीं मिली। सिपाही नागेंद्र वर्मा ने कहा- अगर एसपी ऑफिस से छुट्‌टी मिल जाती और समय पर पत्नी का इलाज हो जाता, तो आज वह जिंदा होती। छुट्‌टी की एप्लिकेशन में सीटी स्कैन की कॉपी भी लगाई थी। सिर में चार टांके लगे होने की बात भी लिखी थी। फिर भी एसपी ऑफिस में तैनात 2 कर्मचारियों ने छुट्‌टी नहीं दी। कहा था कि न EL मिलेगी, न ही मेडिकल लीव। नागेंद्र ने एसपी ऑफिस में तैनात 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ रुधौली अनिल सिंह ने कहा- महिला सिपाही की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। छुट्‌टी को लेकर पति ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। बाइक से लौटते वक्त एक्सीडेंट हुआ, सिर पर चोट लगी मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली केसरी वर्मा बस्ती के लालगंज थाने में तैनात थीं। पति नागेंद्र भी लालगंज थाने में ही सिपाही हैं। नागेंद्र ने बताया- केसरी कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर प्रतापगढ़ गई थीं। 22 अगस्त को छुट्टी खत्म होने के बाद वह बस्ती लौट रही थीं। उनका भाई उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया और केसरी के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद प्रतापगढ़ में इलाज कराया गया। सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने 4 टांके लगा दिए। इलाज के बाद केसरी बस्ती लौट आईं। यहां भी उनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी भी जॉइन कर ली थी। रोते हुए पति बोला- एक्शन नहीं हुआ तो यही मर जाएंगे नागेंद्र ने रोते हुए कहा- सिर पर चोट लगने के बाद केसरी को इलाज के लिए छुट्टी की जरूरत थी। 27 अगस्त को छुट्टी के लिए एसपी ऑफिस गई थीं। वहां उन्हें यह कहते हुए छुट्टी देने से मना कर दिया गया कि अर्जित अवकाश (EL) नहीं होगा और मेडिकल लीव भी नहीं मिलेगी। मेडिकल दस्तावेज देखने के बाद कम से कम इलाज के लिए छुट्टी दे दी जाती, तो केसरी को समय पर इलाज मिल सकता था। जिन पुलिसवालों ने छुट्‌टी नहीं दी उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम यहीं दाह संस्कार कर लेंगे। यहीं मर जाएंगे। इनकी लापरवाही की वजह से उसकी जान गई। ये हत्या का मामला है। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत शनिवार सुबह करीब 4 बजे केसरी की घर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर पति नागेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें कैली के ओपेक चिकित्सालय लेकर रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पति ने दो पुलिसवालों पर FIR के लिए तहरीर दी पत्नी की मौत से नागेंद्र टूट गए। नागेंद्र ने लालगंज थाने के थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी को लिखित शिकायत देकर एसपी ऑफिस के 2 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नागेंद्र की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पर काफी देर तक पुलिस अफसर भी उनसे बातचीत करते रहे। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, सीओ रुधौली अनिल सिंह समेत अन्य अधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। 2018 बैच की थीं केसरी, पति भी पुलिस में केसरी वर्मा 2018 बैच की सिपाही थीं। करीब 2 साल पहले उनकी शादी 2020 बैच के सिपाही नागेंद्र वर्मा से हुई थी। नागेंद्र मूलरूप से अमेठी के रहने वाले हैं। दोनों पति-पत्नी वर्तमान में बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी कस्बे में किराए का मकान लेकर रहते थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा मंडल ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष की चाकू से गोदकर हत्या, बरेली में घर से 500 मीटर दूर हमलावरों ने की वारदात, पैसे को लेकर विवाद बरेली में शुक्रवार रात मणिनाथ मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष की घर से 500 मीटर दूर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। राहगीरों ने देखा तो परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर फोन पर पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची; गोद में बच्चों को लेकर भागे परिजन
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या:घर से लापता हो गई थी, बोरी में लाश ले जाता दिखा किराएदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment