Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित प्रदीप मिश्रा: गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प से जीवन सुंदर:शिव महापुराण कथा में बोले, शिव कृपा से मिलता है वैभव

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के बाबा बालखंडी नाथ धाम, दिउली में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आयोजकत्व में आयोजित इस कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास जीवन को सुखी, संस्कारवान और वैभवशाली बनाता है। पंडित मिश्रा ने कहा कि जब मनुष्य के भीतर आडंबर समाप्त होकर सहजता और सरलता आती है, तब भोलेनाथ की कृपा स्वतः बरसने लगती है। उन्होंने बताया कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही ऐसी है, जिसमें भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने सीप में बूंद के मोती बनने का उदाहरण देते हुए कहा कि शिव कृपा से जीवन भी अनमोल बन सकता है। पंडित मिश्रा ने समुद्र से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर बहुमूल्य रत्नों को अपने भीतर सुरक्षित रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों के दुख-दर्द और विश्वास को हृदय में संजोकर रखना चाहिए। कथावाचक ने दक्षिणामूर्ति स्वरूप का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव ने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार ऋषियों की शंकाओं का समाधान मौन रहकर किया था। उन्होंने आदिगुरु के रूप में ज्ञान प्रदान किया और कहा कि आत्मज्ञान तथा आंतरिक शांति का मार्ग मौन और साधना से होकर गुजरता है। उपमन्यु ऋषि और पशुपति व्रत का प्रसंग सुनाते हुए पंडित मिश्रा ने बताया कि बालक उपमन्यु की अटूट शिव भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अक्षय संपदा और ज्ञान का वरदान दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने भी उपमन्यु ऋषि के निर्देश पर पशुपति व्रत का पालन कर संतान सुख प्राप्त किया था। पंडित मिश्रा ने कहा कि केवल भगवान ही भक्तों के लिए नहीं, बल्कि सच्चे भक्त भी अपने आराध्य के लिए सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने ताड़कासुर के त्याग को भगवान के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण बताया। कथा के अंत में भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, मंत्री मनोज पांडेय, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री नारद राय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान शिव की आरती की। श्री शिव महापुराण कथा का समापन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा, जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवतघाट बस्ती के मकानों को खाली करने का नोटिस:सांसद रमेश अवस्थी लोगों से मिले, बोले- अधिकारियों से बात करेंगे, कोई बेघर नहीं होगा
    Next Article
    ललितपुर में आंधी-बारिश से तापमान गिरा:लोगों को गर्मी से राहत मिली, कई इलाकों में बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment