Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवतघाट बस्ती के मकानों को खाली करने का नोटिस:सांसद रमेश अवस्थी लोगों से मिले, बोले- अधिकारियों से बात करेंगे, कोई बेघर नहीं होगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से भगवत दास घाट क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। यहां निवास करने वाले लोगो में चिंता का माहौल है। नोटिस मिलने के बाद लोगों ने भाजपा सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी, सांसद ने लोगो को आश्वासन दिया है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात की जायेगी। किसी को भी बेघर नहीं होने दिया जाएगा। भगवतदास घाट किनारे बसी बस्ती के लोगो ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड ने 20 जून से पहले मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय सीमा के भीतर मकान खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इससे बस्ती में रहने वाले परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि भगवत दास घाट क्षेत्र में करीब 450 घर हैं। पहले चरण में लगभग 45 से 50 मकानों को नोटिस जारी किया गया है। लोगों का कहना है कि अचानक घर खाली करने की स्थिति में उनके सामने परिवार के रहने की व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी जब बस्ती में पहुंचे तो लोगो ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपनी बात रखी। सांसद ने बस्तीवासियों को भरोसा दिलाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी को बेघर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में शासन और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को परेशान करने की नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करने की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्तीवासियों की मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सरकारी योजना के नाम पर लाखों की ठगी:चेक हेराफेरी करके पैसे निकाले, 2 केस दर्ज
    Next Article
    पंडित प्रदीप मिश्रा: गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प से जीवन सुंदर:शिव महापुराण कथा में बोले, शिव कृपा से मिलता है वैभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment