Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई:पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना बोले- विकास आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा

    15 hours ago

    1

    0

    पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'अंत्योदय' का लक्ष्य तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। सक्सेना ने जोर दिया कि केंद्र सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित हैं। हाइवे स्थित सांवरिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला प्रभारी राजा वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने किया। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर शिवबहादुर सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लागू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। सक्सेना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' विचार को रेखांकित किया, जिसका मूल उद्देश्य समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं इसी संकल्प को साकार कर रही हैं। पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, राजीव मांगलिक, पारूल अग्रवाल, महेश मौर्य और प्रेमशंकर पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में प्रेरणास्थल से ग्रिल चोरी- CCTV:डिप्टी CM बृजेश पाठक ने किया था उद्घाटन, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    Next Article
    फूलन देवी पर आपत्तिजनक गीत:सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर कश्यप समाज ने का प्रदर्शन, गायक पर एक्शन; गीत पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment