Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलन देवी पर आपत्तिजनक गीत:सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर कश्यप समाज ने का प्रदर्शन, गायक पर एक्शन; गीत पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर कलक्ट्रेट पर बुधवार को कश्यप समाज ने एक गायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले एक गीत को लेकर था। भारतीय कश्यप सेना संगठन के बैनर तले समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गीत पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और संबंधित गायक पर कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि गायक जयवीर ठाकुर द्वारा गाए गए एक गीत में वीरांगना फूलन देवी की छवि को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ज्ञापन में विशेष रूप से "शेर सिंह राणा सफल हुआ था फूल को मिटाने में" जैसी पंक्ति पर आपत्ति जताई गई है। संगठन का कहना है कि ऐसे शब्द कश्यप-निषाद समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें गीत को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाना, गायक जयवीर ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना, गायक और शेर सिंह राणा के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करना, और संबंधित सोशल मीडिया आईडी व चैनलों से गीत को डिलीट कराना शामिल है। दीपक कश्यप ने बताया कि समाज ने प्रशासन को 24 फरवरी तक का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तब तक गीत हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो संगठन एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कश्यप समाज सभी बिरादरियों के साथ भाईचारा रखता है, लेकिन समाज को नीचा दिखाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट और मंडलायुक्त को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवम, विकास कश्यप, गुरदीप कश्यप सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई:पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना बोले- विकास आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा
    Next Article
    कृषि विभाग का वरिष्ठ सहायक ड्यूटी से गायब:कई नोटिस के बाद भी नहीं आया, अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment