Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल; जीजा को चाकुओं से गोदा; CM का थप्पड़ वाला वीडियो डिलीट किया; पुलिस थाना बेच दिया

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग से जुड़ी रही। SC आयोग ने उनकी 5 दिन के अंदर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वड़िंग पर पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. BJP-अकाली गठबंधन पर डील लगभग फाइनल पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP और अकाली दल के गठबंधन की डील लगभग फाइनल बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच 60:57 सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन रही है। BJP बड़े भाई की भूमिका में होगी और 2024 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को सीट बंटवारे का आधार बनाया गया है। CM चेहरे पर भी फैसला हुआ है कि चुनाव से पहले किसी को चेहरा नहीं बनाया जाएगा। सरकार बनने पर ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का CM और दूसरी पार्टी का डिप्टी CM होगा। किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में गठबंधन टूटा था। गठबंधन का ऐलान सितंबर में संभव है (पढ़ें पूरी खबर) 2. सगे भाईयों ने लव मैरिज करने वाले जीजा की हत्या की तरनतारन में लव मैरिज से नाराज दो सालों ने जीजा जगजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। बस अड्डे के बाहर दोनों ने 37 सेकेंड में उस पर 83 वार किए। राहगीरों ने एक आरोपी जसप्रीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा हरप्रीत सिंह फरार हो गया। जगजीत ने करीब एक महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जशनप्रीत कौर से शादी की थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पत्नी जशनप्रीत को भी हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, जशनप्रीत की मां ने मिलने के बहाने जगजीत को बुलाया था, जिसके बाद दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया। हत्या के बाद पुलिस ने जशनप्रीत को सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. PU में ABVP दूसरी बार जीती, अंकित प्रधान बनेंगे पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में बीजेपी के स्टूडेंट विंग ABVP ने प्रधान पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। लेकिन ABVP के अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। इनसे पहले गौरव वीर सोहल प्रधान थे। वहीं AAP का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे नंबर पर रही है। इधर, PU के 4 कॉलेज के नतीजों में सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में HSA के दीपांशु प्रधान चुने गए। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में वनिका चौधरी प्रधान चुनी गई हैं। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म (GGDSD) कॉलेज में SDCU, NSUI और HIMSU गठबंधन के अभिराज सिंह ने प्रधान पद का चुनाव जीता। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में CSF के नवजोत सिंह प्रधान बने। (पढ़ें पूरी खबर) 4. मोहाली में बर्थडे पार्टी में युवक-युवती पर फायरिंग मोहाली में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक और युवती पर फायरिंग कर दी गई। घटना में सलमान (18) और सुमन घायल हुए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया, जहां चंडीगढ़ की रहने वाली युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्टी में विवाद के बाद आरोपियों ने फायरिंग और चाकू से हमला किया। सलमान बचने के लिए भागा, लेकिन आरोपी स्कूटर से उसका पीछा करते रहे। मोहाली गांव के स्कूल के पास वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की CCTV फुटेज सामने आई है, लेकिन पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. BJP ने CM मान का आपत्तिजनक वीडियो डिलीट किया पंजाब BJP ने CM भगवंत मान का AI से बनाया आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर दिया है। 29 अगस्त को जारी 49 सेकेंड के वीडियो में एक स्कूल की क्लास में CM मान को थप्पड़ मारते दिखाया गया था। वीडियो में स्कूल की पढ़ाई सामग्री में ‘Vegetables’ की जगह ‘Vegitables’ और ‘Deer’ की जगह ‘Dear’ लिखा दिखाया गया। AAP ने वीडियो को मुख्यमंत्री पद का अपमान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि पगड़ीधारी सिख को थप्पड़ मारना दिखाना सिखों का अपमान है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भाजपा की आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद BJP ने वीडियो हटा दिया है (पढ़ें पूरी खबर) 6. थार से टक्कर, स्विफ्ट से कुचलकर युवक की हत्या चंडीगढ़ में दो सगे भाइयों को गाड़ियों से कुचलने का मामला सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या निकला। CCTV में काली थार सड़क किनारे पवन का इंतजार करती दिखी। पवन भाई सूरज और दोस्तों के साथ पहुंचा तो थार ने दोनों को टक्कर मारी। सड़क पर गिरे पवन को पीछे से आई सफेद गाड़ी ने भी कुचल दिया, जिससे 26 वर्षीय पवन की मौत हो गई। इस घटना में दूसरा भाई सूरज गंभीर घायल है। दोनों भाइयों की कुछ युवकों से रंजिश थी और उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिल रही थीं। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. लुधियाना में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला लुधियाना में सोमवार सुबह पेपर से लदे 10 चक्के वाले भारी ट्रक ने सड़क पार कर रही मां-बेटी को कुचल दिया। हादसा सुबह करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच घंटाघर से लक्कड़ बाजार की ओर जाते समय हुआ। ट्रक गढ़शंकर से लुधियाना आया था और शहर में पेपर का माल उतारना था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर ट्रक और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह जानने के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है (पढ़ें पूरी खबर) 8. बेटे ने प्रेशर कूकर मारकर मां की हत्या की अबोहर में बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया। उसने घर में रखे प्रेशर कुकर से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. कांग्रेस प्रधान वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गिरफ्तारी के आदेश दिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुआई में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। आयोग ने पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. रिटायर्ड टीचर ने पुलिस थाने की जमीन बेच डाली मानसा जिले में एक रिटायर्ड टीचर पर फिजियोथेरेपिस्ट को पुलिस थाने की जमीन बेचने का आरोप लगा है। 32 लाख रुपए में सौदा हुआ और रजिस्ट्री भी करा दी गई। जब सतबीर सिंह दुकान बनाने के लिए कब्जा लेने पहुंचा और नींव खोदी, तो जमीन के मालिकों ने उसे भगा दिया। रिकॉर्ड निकलवाने पर पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई, वह थाना सिटी बरेटा की जमीन है। सतबीर का दावा है कि रजिस्ट्री समेत 36 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और वह 6 बार कब्जा लेने की कोशिश कर चुका है। उसने पुलिस में शिकायत दी है। SSP भागीरथ मीणा ने जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश:पुलिस को 5 दिन का टाइम; पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
    Next Article
    450 करोड़ की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से टपक रहा पानी:जबलपुर में मेन गेट बंद, बोर्ड लगा- फर्श गीला है, संभलकर चलें; PM ने किया था उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment