Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश:पुलिस को 5 दिन का टाइम; पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

    5 hours ago

    1

    0

    लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गिरफ्तारी के आदेश दिए। आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुआई में सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, इस दौरान बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। आयोग ने पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा। आयोग के आदेश पर राजा वड़िंग ने कहा- इशू क्या था? आज 10 महीने बाद नेशनल कमीशन को क्यों याद आई? मैं तो उसके पहले दो बार नेशनल कमीशन के चेयरमैन को मिल चुका हूं। नवंबर 2025 को एक सभा में राजा वड़िंग ने स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। वड़िंग ने कहा था कि- 'नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया'' (नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने देश का गृहमंत्री बनाया) हालांकि अब इस मामले में राजा वड़िंग कोर्ट जा सकते हैं। वह SC कमीशन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। पहले जानिए आयोग ने क्या सिफारिशें कीं… अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए... ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल:SAD से 3 ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा; सरकार बनी तो CM कौन, इस पर भी सहमति पंजाब चुनाव से पहले BJP और अकाली दल का गठजोड़ फाइनल हो गया है। इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से लेकर CM चेहरा तक शामिल है। यह भी तय है कि 2027 के चुनाव में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी। वह अकाली दल से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब से पहले चंडीगढ़ में अकाली+BJP गठजोड़ का ट्रेलर:PU प्रधान पद पर SOI के सपोर्ट से ABVP जीती; हरियाणा के अंकित ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल; जीजा को चाकुओं से गोदा; CM का थप्पड़ वाला वीडियो डिलीट किया; पुलिस थाना बेच दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment