Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां:तीन युवकों ने शादी का वादा कर रेप किया, अब मुकर गए, एक शादीशुदा निकला

    8 hours ago

    1

    0

    बरनाला के जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को 3 युवतियां पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गईं। तीनों ने आरोप लगाया कि 3 युवकों ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है। एक युवती ने बताया कि युवक ने रोका (मंगनी) करने के बाद साल भर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। वहीं, दूसरी पीड़िता के अनुसार, युवक कई साल रिलेशन में रहकर रेप करता रहा, लेकिन अब विदेश भाग गया। युवतियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद वे टंकी पर पहुंचीं और चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे नीचे कूद जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। एक की गिरफ्तारी भी हो गई है, जबकि 2 की तलाश जारी। करीब 6 घंटे बाद लड़कियां टंकी से उतरीं। तीनों युवतियों ने बताया कैसे धोखा हुआ… एक महीने से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने का आरोप युवतियों के मुताबिक, उन्होंने करीब एक महीने पहले अपने साथ हुई धक्केशाही को लेकर शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि इसके बाद वे लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तीनों की मुलाकात दफ्तरों के चक्कर काटने के दौरान ही हुई थी। आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग टंकी पर चढ़ी युवतियों ने मांग की कि जिन 3 युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए हैं अब उनपर केस दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगी। उन्होंने अपनी स्थिति के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी भी दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों पर FIR दर्ज करने की बात की। इसके बाद तीनों टंकी से उतर आईं। SHO थाना सिटी-2 चरनजीत सिंह के बताया कि मामला वूमेन सेल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौवे को बताया भारत का राष्ट्रीय पक्षी:बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी में गंभीर गड़बड़ी, विशेषज्ञों ने तैयार किए थे प्रश्नपत्र
    Next Article
    पानी से भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:इनमें दो सगे भाई; सीहोर में एलएंडटी कंपनी ने पाइप बिछाने की थी खुदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment