Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी से भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:इनमें दो सगे भाई; सीहोर में एलएंडटी कंपनी ने पाइप बिछाने की थी खुदाई

    3 hours ago

    1

    0

    सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज S/O सुभाल बागरी सगे भाई थे। दीक्षांत के पिता का नाम अखिलेश बागरी है। इलाके में ही रहने वाले जगदीश ने बताया कि जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था। देखिए, 5 तस्वीरें… पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 9 की मौत राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां:तीन युवकों ने शादी का वादा कर रेप किया, अब मुकर गए, एक शादीशुदा निकला
    Next Article
    राहुल गांधी बोले- मैं लड़ाई में आदिवासी भाई-बहनों के साथ:केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के प्रभावितों से मिले; संसद में मुद्दा उठाने का वादा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment