Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत:महोबा में शादी समारोह से लौट रही थीं, 2 गंभीर घायल; चालक फरार, सीसीटीवी आया सामने

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक पिकअप ने पांच महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा कानपुर-सागर हाइवे पर आरटीओ कार्यालय के पास हुआ। महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके अपने घर पैदल लौट रही थीं। आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इसके बाद फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। दो तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला शहर के भटीपुरा मोहल्ले की रहने वाली श्यामरानी (40) अपनी पड़ोसी तुलसा (35), गीता (65), भगवती (50) और राजकुमारी (35) के साथ एक शादी कार्यक्रम में पूड़ी बनाकर पैदल अपने घर जा रही थीं। जैसे ही सभी महिलाएं चन्द्रिका देवी मंदिर गेट के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहा पिकअप पांचों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भागवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि तुलसा और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और लोगों को बचाने के लिए लग गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पूरी घटना मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की देखकर आरोपी पिकअप चालक की तलाश में जुट गई। भागवती और श्यामरानी के बेटों ने बताया कि माता जी मीना पैलेस में शादी के कार्यक्रम में गई थीं। वहां से वापस लौटते समय उनके साथ कुल तीन-चार महिलाएं थीं। चन्द्रिका देवी मंदिर गेट के पास एक पिकअप ने पीछे से आ गया और रौंदते हुए चला गया। वहीं घटना की सूचना पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि किसी परिवार का कोई सदस्य चला जाता है, तो उसकी दिल से पूछो कि उसके ऊपर किस तरह बीतती है। सड़क दुर्घटना में प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता शासन द्वारा जल्दी से जल्दी दिलवाने की कोशिश की जाएगी। मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन की टक्कर के बाद टमाटर सड़क पर बिखर गए और वाहन का आगे का लेफ्ट साइड टूटा हुआ मिला। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाहन के हिस्सों की जांच की और उसके आधार पर वाहन की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के भटीपुरा इलाके में चंद्रिका मंदिर के पास तेज गति से पिकअप ने महिलाओं को रौंद दिया है। महिलाएं शादी कार्यक्रम से वापस आ रही थीं। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है। उनको झांसी रेफर किया गया है। पिकअप चालक को ट्रेस कर लिया गया है। ------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जलते ट्रक को लेकर दौड़ता रहा चालक, VIDEO:रिफाइंड उतारकर लौट रहा था, मस्जिद से निकल रहे लोगों ने बचाया
    Next Article
    परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम:मेरठ में बीच बाजार में युवक की गोली हत्या, आरोपी बोला-पत्नी को भी मारुंगा; अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment