Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी:17 नवंबर तक रात का तापमान 13.8 डिग्री तक गिरने का अनुमान

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे-730 समेत कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया। धुंध के कारण वाहन चालकों ने हाईवे पर रफ्तार धीमी रखी। मौसम विभाग ने सुबह सफर के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पीलीभीत मौसम केंद्र के मुताबिक, 11 नवंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और 12 नवंबर को 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार, 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 27.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद रात का तापमान घटने का अनुमान है। 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री, 16 नवंबर को 15.4 डिग्री और 17 नवंबर को 13.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल बारिश की चेतावनी नहीं है। सुबह और देर रात हल्की धुंध के साथ ठंड महसूस हो सकती है। विभाग ने वाहन चालकों को सुबह सफर के दौरान सावधानी बरतने, गति नियंत्रित रखने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में 17-नवंबर से मतदाता-सूची में नाम जुड़वाने का मौका:एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन
    Next Article
    स्कूल बसों में महिला परिचालक रखना अनिवार्य:अम्बेडकरनगर में 10 विद्यालयों ने नियुक्ति की, बिना परिचालक बसों का परमिट नहीं मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment