Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में 17-नवंबर से मतदाता-सूची में नाम जुड़वाने का मौका:एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

    6 hours ago

    1

    0

    शामली में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 17 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर तक का समय मिलेगा। एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 17 नवंबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने और दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। तीन तरह के काम के लिए अलग-अलग फॉर्म मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। किसी मृतक या दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, फोटो समेत अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकेंगे। मतदाता अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। चार अर्हता तिथियों पर युवाओं को मिलेगा मौका एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से भी अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे। DM ने पात्र मतदाताओं से नाम जांचने की अपील की DM एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं है या दर्ज विवरण में कोई गलती है तो निर्धारित समय में संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर कॉलोनी में 10 लोगों में डेंगू के लक्षण:चार मरीज एक डॉक्टर परिवार के; चित्रकूट में अब तक 31 लोग पॉजिटिव
    Next Article
    पीलीभीत में कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी:17 नवंबर तक रात का तापमान 13.8 डिग्री तक गिरने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment