Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:सड़क पार कर रही थी, हाईवे पर लगा जाम; सुनगढ़ी में हुआ हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा असम-पूरनपुर हाईवे पर जेपी होटल के पास हुआ। महिला सड़क पार कर रही थीं, तभी सामने से आई अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान ग्राम बरहा निवासी मुन्नी देवी (55) पत्नी प्यारेलाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मुन्नी देवी सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया हादसे के बाद असम हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। मुन्नी देवी की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव बरहा पहुंची, परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना सुनगढ़ी अध्यक्ष नरेश त्यागी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित बाइक सवार के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने पहुंचा युवक, कुछ घंटों बाद मौत:बदायूं में परिजन बोले- रातभर पीटा, पुलिस ने कहा- कार्डियक अरेस्ट से गई जान
    Next Article
    ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP की मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment