Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने पहुंचा युवक, कुछ घंटों बाद मौत:बदायूं में परिजन बोले- रातभर पीटा, पुलिस ने कहा- कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं की दातागंज कोतवाली में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में कार्डिक अरेस्ट से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं आज अंतिम संस्कार से पहले परिजन बिफर गए। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और मुआवजा की मांग उठाई। दूसरी तरफ थाने का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें सिपाही और होमगार्ड राजेश को हवालात के गेट पर पानी पिलाते हुए और झकझोरते हुए दिखे हैं। जबकि राजेश बेहोशी की हालत में है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात राजेश के परिजनों की ओर से उनके विरोधी पक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव को रात में ही अपने साथ ले गए, जबकि सुबह अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मुआवजा बतौर 8 लाख रुपये और जमीन की मांग थी। लगभग 3 घंटे हंगामे के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। प्रशासन ने इस बीच उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। दूसरी ओर थाने का सीसीटीवी सामने आया, जिसमें सिपाही और होमगार्ड द्वारा राजेश से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वो जमीन पर लेट गया तो पहले सिपाही उसे छोड़कर चला गया है। जबकि बाद में होमगार्ड भी हट गया। अब पढ़िये सिलसिलेवार पूरा मामला दरअसल, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अटसेना गांव में धर्मस्थल पर गुरुवार रात भंडारा चल रहा था। वहां डीजे भी बजाया जा रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान गांव का अजीत वहां आ गया और डीजे में छेड़छाड़ करते हुए गाने बदलने लगा। इसी को लेकर राजेश के भाई हृदेश से अजीत का विवाद हुआ। इस विवाद में अजीत की तरफ से राजेश के ममेरे भाई रघुवीर, धर्मवीर व पप्पू आ गए। दोनों पक्षों में लाठीबाजी व मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। एक तरफ से राजेश के बैठाया और दूसरे पक्ष के धर्मवीर को। दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। जबकि शुक्रवार शाम इससे पहले कि पुलिस उसे कोर्ट ले जाती, राजेश की हालत थाने के टायलेट में बिगड़ गई। उसे सीएचसी लाया गया, जबकि बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। 40 साल पहले बसा था परिवार यह परिवार शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर इलाके के खिरिया गांव का रहने वाला है। तकरीबन 40 साल पहले राजेश के पिता शहजादे अपनी ससुराल में आकर बस गए थे। तभी से ये लोग यहीं रह रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश को जब पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई तब उसका शुगर लेबल 315 था और आक्सीजन लेबल महज 30 बचा था। पल्स डाउन होती जा रही थी। नतीजतन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। तीन डॉक्टर्स के पैनल ने किया पोस्टमार्टम दूसरी ओर पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन डॊक्टर्स के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कार्डिक अरेस्ट से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वालों की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है, उसके आधार पर मारपीट में मौत (गैर इरादतन हत्या) का केस दर्ज किया जाएगा। घटनाक्रम की पूरी टाइम लाइन
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत पुलिस भर्ती डीवी-पीएसटी का निरीक्षण:निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश दिए गए
    Next Article
    पीलीभीत में महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:सड़क पार कर रही थी, हाईवे पर लगा जाम; सुनगढ़ी में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment