Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आमने-सामने आए भालू और बाघ:जंगल सफारी के दौरान दिखा, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

    1 day ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में भालू और बाघ आमने-सामने आ गए। दोनों कुछ देर तक एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते रहे। जंगल सफारी पर गए पर्यटकों ने इस दृश्य का वीडियो बनाया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दोनों वन्यजीवों की गतिविधियां दिख रही हैं। करीब 730 वर्ग किलोमीटर में फैला पीलीभीत टाइगर रिजर्व वर्ष 2014 में बना था। इसमें करीब 603 वर्ग किलोमीटर कोर और 127 वर्ग किलोमीटर बफर इलाका है। यहां साल के जंगल, लंबी घास के मैदान, दलदली इलाके और जलस्रोत हैं। रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, भालू, जंगली बिल्ली, फिशिंग कैट, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सांभर, चीतल, बारहसिंगा, काला हिरन, पाढ़ा और जंगली सूअर पाए जाते हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्तनधारियों की करीब 35 और पक्षियों की 350 प्रजातियां हैं। वन विभाग के 2022 के आकलन में 22 प्रजातियों के कुल 99,882 वन्यजीव दर्ज किए गए थे। इनमें 28,257 चीतल, 18,900 जंगली सूअर, 5,008 मोर, 101 तेंदुए और 190 भालू थे। 2022 की राष्ट्रीय गणना में बाघों की संख्या 71 थी। वर्ष 2025 में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त आकलन में बाघों की अनुमानित संख्या करीब 80 बताई गई। रिजर्व में करीब 450 पक्षी प्रजातियां, मगरमच्छ, घड़ियाल और मछलियों की लगभग 79 प्रजातियां भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में मतदाता जोड़ो अभियान:पात्र युवाओं और छूटे नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाएंगे कार्यकर्ता
    Next Article
    टीजीटी भर्ती में शास्त्री डिग्रीधारकों की राह साफ:शासन ने बीए के समकक्ष माना; विज्ञापन में संशोधन के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment