Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस लाइन में होलिका दहन, SP ने दी शुभकामनाएं:कानपुर देहात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात की पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया। होलिका दहन के उपरांत पूरा पुलिस लाइन परिसर रंगोत्सव के रंगों में सराबोर हो गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की और त्योहार की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द, अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जनपद में शांति, सुरक्षा एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रग्रहण के चलते आज श्रीरामलला-हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन नहीं होंगे:रात 8ः30 के बाद भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट, आरती के बाद शुरू होंगे दर्शन
    Next Article
    उन्नाव पुलिस लाइन में होलिका दहन, एसएसपी ने की पूजा:जिले के 3600 स्थानों पर शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment