Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा एशियन गेम्स- भारत को एक दिन में 3 गोल्ड:शॉटपुट में 2, हाई जंप में 1 स्वर्ण जीता, आज 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज भी

    2 hours ago

    1

    0

    भारत ने पैरा एशियन गेम्स में बुधवार को 3 गोल्ड समेत 9 मेडल जीत लिए हैं। सुबह आयुष वर्मा ने पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में दिन का पहला सोना जीता। उनके बाद प्रवीण कुमार पुरुषों के हाई जंप T64 में चैंपियन बने। सचिन खिलारी पुरुषों के शॉटपुट F46 में गोल्ड दिलाया। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत के अब 12 गोल्ड समेत कुल 44 मेडल हो गए हैं। इनमें 14 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टैली में 5वें नंबर पर आ गया है। आज के गोल्ड मेडलिस्ट 1. आयुष ने इस एडिशन में दूसरा मेडल जीता आयुष 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है। 3. प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाई पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2.02 मीटर के अपने पिछले गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। बंटी ने 1.92 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी वे पैरा-एथलीट हिस्सा लेते हैं। जो निचले हिस्से (जैसे घुटने के नीचे) में दिव्यांगता के कारण प्रोस्थेसिस (कृत्रिम अंग) का उपयोग करके ट्रैक और फील्ड इवेंट (जैसे ऊंची कूद या लंबी कूद) में भाग लेते हैं। 3. सचिन खिलारी ने शॉटपुट में गोल्ड बरकरार रखा, यासेर को सिल्वर और परवीन को ब्रॉन्ज सचिन खिलारी ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। इसी स्पर्धा में मोहम्मद यासेर ने सिल्वर और परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीनों पदक दिलाए। आर्चरी में शीतल-पायल की जोड़ी ने सिल्वर दिलाया आज ही शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला डबल्स में सिल्वर जीता। भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी से 141–150 से हार गई। शीतल देवी और पायल नाग चीनी खिलाड़ियों की बराबरी नहीं कर सकीं। भारतीय जोड़ी ने पूरे मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतर कम नहीं कर पाईं। -------------------------------------------------- पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई
    Next Article
    न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment