Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

    18 hours ago

    1

    0

    मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' से ब्रेक ले लिया है। उनकी जगह अब रोहित शेट्टी बिग बॉस में वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि सलमान को लेकर किए जा रहे ये दावे गलत हैं। सलमान के ब्रेक का टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है। सलमान खान ने रविवार (18 अक्टूबर) को प्रसारित हुए एपिसोड में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से पहले ही अपनी अनुपस्थिति का ऐलान कर दिया था। उन्होंने घरवालों को साफ तौर पर बताया था कि अपने पहले से तय काम और फिल्म की शूटिंग के कारण वे अगले वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान सलमान खान को मंगलवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी सुरक्षा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान तैनात थे। धमकियों के बाद सलमान के सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता कर दिया गया है। फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग के चलते लिया है ब्रेक सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर दिल राजू संभाल रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल के दिनों में इस फिल्म से सलमान खान के अलग-अलग लुक्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 18 अक्टूबर की शाम हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला इससे पहले 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। घटना के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सलमान खान को खत्म करने की धमकी फायरिंग की घटना के बाद हमले में शामिल अनिल पंडित ने वायरल ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। उनसे कहा 'जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी। टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। ये खबर भी पढ़ें अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे
    Next Article
    पैरा एशियन गेम्स- भारत को एक दिन में 3 गोल्ड:शॉटपुट में 2, हाई जंप में 1 स्वर्ण जीता, आज 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज भी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment