Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री के काफिले का स्कॉर्ट वाहन खराब:प्रतापगढ़ में पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर किया स्टार्ट, VIDEO आया सामने

    1 day ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान एक पुलिस स्कॉर्ट वाहन खराब हो गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे लक्ष्मणपुर विकासखंड के देवली गांव में हुई, जब मंत्री गौशाला का निरीक्षण कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला गांव से निकलते समय स्कॉर्ट में शामिल पुलिस वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया। 3 तस्वीरें देखिए- काफी मशक्कत के बाद गाड़ी चालू हो सकी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वाहन खराब होने के कारण काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी की गाड़ियां भी लगभग पांच मिनट तक मौके पर खड़ी रहीं। बाद में स्थिति सामान्य होने पर काफिला आगे बढ़ गया। इस घटना ने पुलिस वाहनों के रखरखाव और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कारावास:अंबेडकरनगर में जिला न्यायाधीश का फैसला, अन्य आरोपी बरी
    Next Article
    जालंधर का अर्जुन-गली से टीम इंडिया तक की कहानी:मां खाना न खाने से थी परेशान, डाइट के लिए क्रिकेट एकेडमी भेजा; अब खेलेगा पहला इंटरनेशनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment