Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के घर के सामने आग लगाने वाले की मौत:7 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर से ड्यूटी का बहाना बनाकर निकला था

    14 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में 29 मई की रात प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग के हवाले करने वाले नाबालिग की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। किशोर चोलापुर के राजेपुर का रहने वाला है और उसने जंसा के हरसोस गांव में खुद को आग के हवाले किया था। जिससे वह 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चारी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं परिजन अब हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कई दिनों ने लड़की से नहीं हुई थी बात कबीरचौरा अस्पताल में एडमिट किशोर ने बताया था कि - वह हरसोस में अपनी बुआ के घर के पास रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। एक सप्ताह से उससे बात नहीं हुई थी। उसकी मम्मी उसे मोबाइल नहीं दे रही थी। ऐसे में मै उसके घर पहुंचा उससे मिलने के लिए फिर पेट्रोल छिड़क के आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को दी थी सूचना मृतक अमन राजभार के पिता रामनिवास राजभर ने घटना के बारे बताया था कि - वो दिहाड़ी मजदूर हैं। बेटा घर से 29 मई को वेटर का काम करने का कहकर निकला था। कब वो हरसोस पहुंचा हमें जानकारी नहीं। वहां से रिश्तेदारी से फोन आया की ऐसा हुआ है। लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद हम यहां पहुंचे हैं। अमन के तीन भाई हैं। इनमें अमन सबसे बड़ा है। वह 9वीं क्लास का छात्र था। पिता ने बताया कि अमन पढ़ने में होनहार था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना-पीटना मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा। हालांकि सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लड़के के बयान और बाकी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी के बाद बारिश, बादल छाए:सुबह से गरज-चमक के साथ चल रही ठंडी हवा, 10 बजे तक तेज आंधी का अलर्ट
    Next Article
    स्कूटी चार्जिंग के दौरान करंट से कराटे खिलाड़ी की मौत:गोरखपुर में 8वीं क्लास में पढ़ता था, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment