Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूटी चार्जिंग के दौरान करंट से कराटे खिलाड़ी की मौत:गोरखपुर में 8वीं क्लास में पढ़ता था, परिवार में मचा कोहराम

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में यशोदरा कुंज मोहल्ले में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय प्रांजल यादव की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव निवासी प्रमोद यादव परिवार के साथ यशोदरा कुंज स्थित अपने मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान उनका बेटा प्रांजल यादव चार्जिंग व्यवस्था के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रांजल की मां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर थीं। चीख-पुकार और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह नीचे पहुंचीं तो बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पिता भी तत्काल घर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में प्रांजल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा रहा। पिता प्रमोद यादव ठेकेदारी का काम करते हैं। वह बुधवार को काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। तभी बेटे को करंट लगने की खबर मिली। वह भागते हुए घर वापस आए। जूडो-कराटे में भी था अव्वल परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि प्रांजल पढ़ाई में बेहद मेधावी छात्र था। 8वीं क्लास में पढ़ता था। वह जूडो-कराटे का अच्छा खिलाड़ी भी था और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। कम उम्र में उसकी प्रतिभा और अनुशासन की क्षेत्र में चर्चा रहती थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार ही नहीं, पूरे गांव और परिचितों को हैरान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। बड़ी बेटी की हो चुकी है मौत पिता प्रमोद यादव ने बताया कि बड़ी बेटी की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। अब हमलोगों का सहारा बेटा भी इस दुनिया में नहीं रहा। अब हमलोगों को कौन सहारा देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका के घर के सामने आग लगाने वाले की मौत:7 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर से ड्यूटी का बहाना बनाकर निकला था
    Next Article
    सहारनपुर के देवबंद में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का दावा, मोहाली ब्लास्ट की जांच में पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment