Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के पति की 17 चापड़ मारकर हत्या की, VIDEO:मुजफ्फरनगर में पत्नी को लेने ससुराल आया, प्रेमी ने साथ जाने से रोका था

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह 7 बजे एक प्रेमी ने प्रेमिका के पति की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने 16 सेकेंड में युवक पर 17 बार चापड़ से हमला किया। इसके बाद मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने पत्नी को घटना की जानकारी दी। पत्नी लोगों की मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बुढ़ाना इलाके की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति पत्नी को लेने ससुराल आया था। प्रेमिका का पति मेरठ का रहने वाला था, जो 4 अगस्त को बुढ़ाना आया हुआ था। वह सूरत में रहकर नौकरी करता था। वहीं अपनी पत्नी को भी ले जाने वाला था। लेकिन इससे पहले पत्नी ने ये बात अपने प्रेमी को बता दी। इसी बात से गुस्साए प्रेमी ने युवक की हत्या कर दी। हमले के 3 फुटेज देखिए… वीडियो में क्या दिख रहा, पढ़िए हत्या की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें महिला का प्रेमी गली में हाथ में चापड़ लेकर घूमता दिख रहा है। उसके पीछे पति भी आता दिखाई दे रहा है। अचानक प्रेमी रुकता है। दौड़ते हुए पति के पास जाता है। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। इसी दौरान पति नाली में गिर जाता है। उसके गिरते ही प्रेमी पति पर लगातार चापड़ से वार करने लगता है। शादी के बाद हुआ पत्नी का अफेयर मेरठ के रहने वाले तालिब की शादी 7 साल पहले बुढ़ाना की नई बस्ती में रहने वाली मीना से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद वह बुढ़ाना में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा था। वह सूरत में नौकरी करता था। बीच-बीच में बुढ़ाना आता-जाता रहता था। इसी बीच मीना का नई बस्ती में रहने वाले हाशिम से अफेयर हो गया। हाशिम का मीना के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बात की जानकारी तालिब को लग गई। इसके बाद से तालिब और हाशिम में कई बार झगड़े हुए। तालिब ने बुढ़ाना में रहना शुरू किया तालिब भी ज्यादा समय बुढ़ाना में ही रहना शुरू कर दिया। वह कभी-कभी सूरत जाया करता था। 4 अगस्त को जब तालिब बुढ़ाना आया तो उसने पत्नी मीना को भी सूरत चलने के लिए बोला। यह बात मीना ने अपने प्रेमी को बता दी। प्रेमिका के मुंह से जाने की बात सुनकर हाशिम गुस्सा गया। वह नहीं चाहता था कि मीना उसे छोड़कर सूरत जाए। इसी बात को लेकर हाशिम और तालिब का आज शनिवार सुबह 8 बजे झगड़ा होने लगा। इसके बाद हाशिम ने तालिब की हत्या कर दी। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध निकलकर सामने आई है। पति और प्रेमी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी लगातार जारी है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में मकान गंगा नदी में समाया, VIDEO:काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा डूबा, आगरा में बारिश के बीच 2 मंजिला मकान गिरा यूपी में पिछले 25 दिनों से हो रही जोरदार बारिश से और बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। किनारों पर कटान की वजह से शनिवार को एक मकान नदी में समा गया। पिछले 2 दिनों में 8 घर नदी में समा चुके हैं। 10 से ज्यादा गांवों के चारों तरफ पानी भर जाने से उनका संपर्क टूट गया है। लोग नाव, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के पूर्व मंत्री बोले-फ्लाइंग कार 'गलगोटिया इनोवेशन':ये चाइना के खिलौने; रवि का दावा- तमिलनाडु से लाया इंजन, CM धामी कर चुके तारीफ
    Next Article
    गोरखपुर में ठेकेदार को ऑटो से खींचकर तलवार से काटा:पहले बांके से हमला किया था, चचेरे भाइयों ने हत्या का बदला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment