Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में महिला को मिली आर्थिक सहायता:DM की पहल पर 20 हजार का चेक और अन्त्योदय कार्ड दिया गया

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की संवेदनशील पहल के बाद एक विधवा महिला को आर्थिक सहायता और अन्त्योदय कार्ड प्रदान किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अदमापुर (सण्डवा चन्द्रिका) निवासी मीरा देवी को यह राहत मिली। जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए जिला राइफल क्लब प्रतापगढ़ के खाते से त्वरित आर्थिक मदद के रूप में 20 हजार रुपये का चेक मीरा देवी को सौंपा। इसके साथ ही, पूर्ति विभाग की ओर से उन्हें अन्त्योदय राशन कार्ड का लाभ भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके परिवार को अब नियमित रूप से सस्ता खाद्यान्न मिल सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी 2026 की जनसुनवाई में मीरा देवी ने अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि वह भूमिहीन और अत्यंत गरीब विधवा हैं, जिनके चार छोटे बच्चे हैं और परिवार के भरण-पोषण का कोई स्थायी साधन नहीं है। पक्का मकान न होने के कारण वह एक जर्जर छप्पर में बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और अन्त्योदय राशन कार्ड की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को अन्त्योदय कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शीघ्र लाभ मिल सका। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मीरा देवी को मिली इस आर्थिक सहायता और राशन कार्ड से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध:सुल्तानपुर में यादव समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया
    Next Article
    उन्नाव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, हादसा या सुसाइड क्लियर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment