Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में मिस्त्री की करंट से मौत:एचटी लाइन ठीक कर रहा था, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, 8 दिन पहले हुआ था बेटा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी के पास एचटी लाइन पर काम करते समय एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। आज जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर शव पंहुचा तो परिजनों ने अतिम संस्कार से इंकार कर दिया। घटना गुरुवार शाम को हुई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा निवासी रामसुंदर के बेटे सचिन चौधरी (28) के रूप में हुई है। वह ठेकेदार विजयकांत गुप्ता के अधीन मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सचिन पिछले एक सप्ताह से गौरामाफी क्षेत्र में एचटी लाइन हटाकर केबल लगाने का कार्य कर रहा था। गुरुवार शाम काम के दौरान एचटी केबल खींचते समय वह एलटी लाइन के पोल पर लगे एक बॉक्स में फंस गई। सचिन जैसे ही इसे ठीक करने के लिए बॉक्स के पास पहुंचा, अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और पोल से नीचे गिर पड़ा। साथी मजदूर उसे तत्काल सीएचसी अमरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने काम शुरू करने से पहले शटडाउन लेने की बात कही थी, ऐसे में अचानक बिजली सप्लाई चालू होना गंभीर लापरवाही का संकेत देता है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों के फोन बंद मिलने से आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सचिन अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय बेटी सारवी और महज आठ दिन पहले जन्मे बेटे को छोड़ गए हैं। उसकी पत्नी अपने पति के शव को देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री:परिवार संग किया दर्शन-पूजन, भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आस्था का दिखा सुंदर संगम
    Next Article
    भाजपा ने भदोही के 16 मंडलों में किया वृक्षारोपण:मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment