Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री:परिवार संग किया दर्शन-पूजन, भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आस्था का दिखा सुंदर संगम

    1 hour ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने परिवार सहित रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रवि लामिछाने ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा कुछ समय तक मंदिर परिसर में प्रवास भी किया। स्वागत से अभिभूत दिखे रवि लामिछाने अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रामनगरी और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की भी चर्चा हुई। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन किया। दर्शन के बाद नेपाल के लिए हुए रवाना दर्शन-पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रवि लामिछाने परिवार सहित नेपाल के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपने लिए सौभाग्यपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव बताया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नेपाल और अयोध्या का संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक आस्था से जुड़ा है। माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर और भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सदियों से दोनों देशों को सांस्कृतिक सूत्र में बांधे हुए हैं। रवि लामिछाने की यह यात्रा उसी आध्यात्मिक रिश्ते को और मजबूत करती नजर आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण:विंध्याचल में निकाली गई जन जागरूकता रैली
    Next Article
    प्रतापगढ़ में मिस्त्री की करंट से मौत:एचटी लाइन ठीक कर रहा था, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, 8 दिन पहले हुआ था बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment