Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ के 7562 किसानों को 1.17 करोड़ रुपए मिले:फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि सीधे बैंक खातों में पहुंची, शासन-प्रशासन का आभार जताया

    17 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 7562 किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीफ 2025 में फसल क्षति के मुआवजे के तौर पर कुल ₹1,17,84,782 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। यह वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश और जनपद स्तर पर आयोजित किया गया। प्रतापगढ़ में यह आयोजन एनआईसी सभागार और कृषि भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पात्र किसानों का चयन फसल कटाई प्रयोग के आधार पर किया गया था। उन्हें 'वन क्लिक' डीबीटी के जरिए भुगतान किया गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और भुगतान में तेजी सुनिश्चित हुई।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने लाभार्थी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बीमा प्रतिनिधि अभिज्ञान सिंह, योगेश कुमार सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने समय पर बीमा क्षतिपूर्ति मिलने पर शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में छोटी गंडक नदी पर दीर्घ सेतु बनेगा:22 फरवरी 2026 को कई परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास
    Next Article
    शामली में सरकारी रास्ते पर अवैध खड़ंजा निर्माण:कॉलोनाइजर्स ने सिंचाई विभाग की पटरी पर किया कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment