Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प:लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हुआ हमला, पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी आए चपेट में

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बनकटवा कशहर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से जमकर हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। मारपीट में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संभाली स्थिति घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजकर उपचार शुरू कराया। पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद पुरानी जमीनी रंजिश का परिणाम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग:गोलीबारी के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    इनामी बदमाश की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन:गाजीपुर में पुलिस पर पथराव का आरोप, 6 नामजद समेत 50 से अधिक पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment