Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग:गोलीबारी के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो पर कई राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना तहसील सदर अंडरपास के पास रात करीब 10:30 बजे की है। गनीमत रही कि फायरिंग के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो (UP32PR6214) को तीन युवक शुभम त्रिपाठी, विजय यादव और सोनू यादव वाहन खड़ा कर अंडरपास के ऊपर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तस्वीर देखिए- कई निशान और खोखे मिले सूचना मिलते ही गोमतीनगर विस्तार पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी पूर्वी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो में कई गोलियां लगने के निशान मिले, जबकि मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के सुसाइड में पति और देवर गिरफ्तार:झांसी में दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, 3 दिन पहले लगा ली थी फांसी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प:लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हुआ हमला, पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी आए चपेट में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment