Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला:नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं, आरोपी गिरफ्तार; बंगाल के बीरभूम में बस चलाता था

    9 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। बस ड्राइवसर से पत्थर कारोबारी बने मिनार मंडल के घर से मिले सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़ आंकी गई है। घर से बरामद नोटों को गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीन खराब हो गईं। पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। मिनार का जीजा और साथी पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन फरार है। तुलु मंडल 2024 में चर्चा में आया था। उसने अपनी बेटी की शादी में करीब ₹100 करोड़ खर्च किए थे। तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत जून में TMC के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पहले ₹20 करोड़ कैश मिला, फिर रकम बढ़कर ₹28 करोड़ हुई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मिनार मंडल के घर पर छापेमारी शुरू की थी। पहले ₹20 करोड़ कैश मिला था। पूरी रात चली गिनती के बाद बरामद रकम बढ़कर ₹28.5 करोड़ हो गई। कैश को लोहे के बक्सों में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से इसे बैंक में जमा कराया जाएगा। पुलिस ने घर से 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए। इनकी कुल कीमत करीब ₹21.5 करोड़ बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कैश और सोना तुलु मंडल का है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपए की नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। तुलु मंडल पर टैक्स वसूली में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप पुलिस को शक है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व का हिस्सा है, जिसे सरकारी खजाने में जमा कराने के बजाय हड़प लिया गया। 2016-17 के आसपास तुलु मंडल ने बीरभूम की स्टोन क्वारियों में DCR (District Collection Rate) वसूली का काम संभाला था। आरोप है कि सरकारी टैक्स की वसूली में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी हुई। BJP का दावा है कि पहले सरकार के खाते में रोज सिर्फ ₹20-30 लाख जमा होते थे। अब ₹83 करोड़ प्रति महीने मिलते हैं। तुलु मंडल पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। 2022 में कैटल स्मगलिंग केस में CBI ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने भी उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कोई अंतिम न्यायिक फैसला नहीं आया है। CM बोले- जनता की संपत्ति लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे रेत माफिया और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया। उन्होंने लिखा कि मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रेत माफिया तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर छापा मारा गया। यहां से करोड़ों रुपए नकद और 15 किलो सोना बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि जनता की संपत्ति लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। माफिया सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। TMC के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे इतनी बड़ी बरामदगी के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोपी से संबंध होने के आरोप लगा रहे हैं। TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा कि जिन लोगों के घर से पैसा मिला है, वे कुछ ऐसे नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं जो खुद को ‘अच्छी TMC’ बताते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो उन नेताओं से भी पूछताछ की जानी चाहिए। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने अनुब्रत मंडल का नाम लिए बिना कहा- बीरभूम लंबे समय तक एक पूर्व TMC मंत्री और ‘बीरभूम के टाइगर’ का गढ़ माना जाता था। अब मुख्यमंत्री को जांच कर यह पता लगाना चाहिए कि आरोपियों के उन प्रभावशाली नेताओं से क्या संबंध थे। वहीं, ऋतब्रत गुट के समर्थक और TMC विधायक प्रसून बनर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी बरामदगी के लिए पुलिस की सराहना होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि यह पैसा किसका है और इसमें कौन-कौन शामिल है। तुलु मंडल की बेटी की शादी में आए थे फिल्म एक्टर्स इस कार्रवाई के बाद 2024 में तुलु मंडल की बेटी की आलीशान शादी फिर चर्चा में आ गई है। शादी में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस जरीन खान भी शामिल हुए थे। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर के लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला:ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट; 27 साल पहले ₹6000 सैलरी पर नियुक्ति हुई थी ओडिशा के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में पदस्थ हैं। उनका 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपॉइंटमेंट हुआ था। तब सैलरी 6 हजार रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC बागी सांसदों के पोस्टर लेकर संसद पहुंचे कल्याण बनर्जी:प्रियंका गांधी से बातचीत, कहा- पहला चुनाव कांग्रेस से ही जीता
    Next Article
    MP, गुजरात, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में मलबा घुसा, गाड़ियां बही; असम में बाढ़ से अब तक 78 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment