Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक के घर पर मिला विस्फोटक:फर्रुखाबाद में दोनों बेटों सहित 6 लोगों पर केस, धमाके में 6 लोग हुए थे घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर मंगलवार देर शाम एक विस्फोट हुआ। इस घटना में पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। देर रात पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली के उप निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह साहबगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ई-रिक्शा पर दो घायल और झुलसे हुए व्यक्तियों को भारत नर्सिंग होम की ओर ले जाते देखा। ई-रिक्शा को रोककर पूछताछ करने पर पता चला कि घायल व्यक्ति पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अविनाश उर्फ विक्की और अभिषेक उर्फ सिक्की हैं। घायलों ने बताया कि उनके घर में एक भयानक विस्फोट हुआ है, जिसमें पांच से छह लोग घायल हो गए हैं और कुछ लोग अभी भी मौके पर पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची, जहां घर के बाहर भारी भीड़ जमा थी और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल था। लोग चीख-पुकार कर रहे थे। घर के मेन गेट के अंदर घुसने पर पुलिस ने देखा कि फर्श टूटा पड़ा था, बेसमेंट की छत उखड़ गई थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। मलबे में नूरपुर निवासी भैया लाल नामक एक व्यक्ति पूरी तरह घायल अवस्था में दबा पड़ा था, जिसे हमराहियों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि विक्की और सिक्की के अलावा ईशु चौरसिया, रामवीर यादव और राशू मिश्रा भी घायल हुए हैं, जिन्हें लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था। उप निरीक्षक ने साहस कर टूटे हुए बेसमेंट में झांका तो उसमें से विस्फोटक पदार्थ की गंध आ रही थी। मकान की दीवारों पर खून के धब्बे लगे थे और तीसरी मंजिल तक की खिड़कियां, दरवाजे, ग्रिल, छत और लेंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया आसपास के लोगों ने बताया करीब लगभग 7:30 बजे के धमाके के साथ बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें मौजूद लोग घायल हो गए। मौके की स्थिति से यह स्पष्ट की मकान में मौजूद उक्त घायलों द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ संग्रह कर निर्माण किया जा रहा था। जिस कारण यह घटना घटित हुई और लोगों की जान का खतरा उत्पन्न हो गया। इससे अफरा तफरी तथा भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई सामान्य जनजीवन ठप हो गया। इन पर दर्ज हुआ मुकदमा मामले में पूर्व विधायक विजय सिंह के बड़े बेटे अविनाश उर्फ विक्की, छोटे बेटे अभिषेक उर्फ सिक्की, मोहल्ले के ही निवासी ईशु चौरसिया, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन की बात की रामवीर यादव, शहर के मोहल्ला मित्तुकुंचा निवासी राशू मिश्रा, मऊ दरवाजा निवासी भैया लाल पर बीएनएस की धारा 288, 121,125a,125b, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 3 व 5 सहित आपराधिक कानून धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पहुंची बम निरोधक टीम पूर्व विधायक के यहां देर रात ही बम निरोधक टीम जांच को पहुंच गई थी। सुबह फिर एक बार टीम पहुंची जहां जांच चल रही है। वही कानपुर से एटीएस भी जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मकान को सील कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला, लूट:नकाबपोश बाइक सवारों ने सोने के जेवर लूटे, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    ‘सहारा शहर’ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की:अब इसी जमीन पर बनेगा नया विधानभवन भवन; यूपी सरकार का कब्जा बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment