Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो

    16 hours ago

    1

    0

    फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता कि आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।' इस पोस्ट पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'इस मुश्किल वक्त में आपको और आपके परिवार को ह्यूज हग। लियो, हिम्मत रखो लियो।' पिता की मौत के बाद मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अर्जेंटीना के शहर रोसारियो के एक मेडिकल क्लिनिक में उन्होंने दम तोड़ा। मेसी का इंस्टाग्राम पोस्ट… मेसी की पोस्ट पर रोनाल्डो का कमेंट… मेसी बोले- तुम्हारे बिना क्या करुंगा मेसी ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा, यह नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है।’ उन्होंने कहा- ‘तुम शुरुआत से मेरे साथ थे और बहुत कम समय बचा था। तुम थोड़ा और इंतजार क्यों नहीं कर सके, ताकि हम इसे साथ में पूरा कर पाते?’ जॉर्ज अपने बेटे लियोनेल के पूरे करियर में उनके साथ रहे। वे बार्सिलोना में मेसी के शुरुआती सालों से उनके साथ थे। पिता की इच्छा पर मेसी वर्ल्ड कप खेले 39 साल के अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेलने की एक वजह उनके पिता की इच्छा थी। अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे। मेसी ने कहा- ‘तुम हमेशा मुझसे FIFA वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहते थे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले तुम्हारी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।’ उन्होंने कहा- ‘यह पहली बार था, जब तुम किसी टूर्नामेंट में नहीं रहने वाले थे। हर मैच खत्म होने के बाद मैं तुम्हारे मैसेज का इंतजार करता था।’ अल्जीरिया के खिलाफ गोल के बाद रोए थे मेसी वर्ल्ड कप के दौरान मेसी ने शुरुआती मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वे अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते समय रोने लगे। बाद में उन्होंने बताया इसकी वजह उनके पिता की खराब तबीयत थी। मेसी ने कहा कि वह फाइनल अपने पिता के लिए जीतना चाहते थे। मेरे पास दूसरा वर्ल्ड कप घर लाने की ऊर्जा नहीं बची थी। उन्होंने आगे कहा- ‘हम चैंपियन नहीं बन सके, लेकिन तुम्हें पता नहीं है कि हमने हर मैच का कितना आनंद लिया। एक बार फिर तुम सही थे, मुझे वहां होना था और खेलना था।’ कहा- बच्चों में पिता की याद को जिंदा रखूंगा मेसी ने लिखा कि वह अपने बच्चों की परवरिश के जरिए पिता की याद को जिंदा रखेंगे। उन्होंने कहा- 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन तुम हमेशा मौजूद रहोगे। खासकर मेरे बच्चों की परवरिश में, क्योंकि मैं उन्हें उसी तरह सिखाऊंगा और पालूंगा, जैसे तुमने मुझे पाला।' लियोनेल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे थियागो मेसी का जन्म 2012 में हुआ था। फिर 2015 में माटेओ मेसी का जन्म हुआ। 2018 में जन्मे सिरो मेसी सबसे छोटे बेटे हैं। -------------------------------- मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया: पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। वे अमेरिका के मेजर सॉकर लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:अटल-जादरान में 231 रन की साझेदारी, 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
    Next Article
    भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment