Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने बेटे और बेटी को जहर खिलाकर मार डाला:गोरखपुर में तड़पकर हुई मौत, परिजन बोले- ऐसा राक्षस बाप किसी को न मिले

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे और बेटी को दही में जहर मिलाकर खिला दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 5 बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने रोते चिल्लाते हुए कहा कि ऐसा राक्षस बाप किसी बच्चे को न मिले। घटना की सूचना पर पुलिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि जहर देने वाले पिता की मानसिक रोग की दवा भी चलती है। अचानक वह पागलपन वाली हरकतें करने लगता है। पत्नी ही पूरा परिवार संभालती है। आरोपी के पिता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर एफआईआर लिखी जा रही है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… गीडा के सेक्टर 5 बरवार गांव में सत्यम कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी के पिता अनिल कन्नौजिया ने बताया कि सत्यम के दो बच्चे हैं। जिसमे बड़ी बेटी परी (8) और छोटा बेटा अक्षत (5) साल का था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे दोनों बच्चों को सत्यम बुलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां पर दोनों को किसी खाने वाली चीज में सल्फास की गोलियां खिला दी। दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। तब परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां रात भर दोनों का गंभीर हालत में इलाज चला। सुबह दोनों की मौत हो गई।परिजनों ने तत्काल गीडा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस गीडा स्थित घर जाकर आरोपी पिता सत्यम कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया है। घर से सल्फास की खाली शीशी भी मिली है। आरोपी से पूछताछ में वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका मानसिक रोग का इलाज चलता है। इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है। हर पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव मौर्य बोले-2027 में भाजपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें:कौशांबी में कहा- 2047 तक देश-प्रदेश में रहेगी भाजपा सरकार
    Next Article
    राजनाथ ने अपर्णा यादव की छोटी बेटी को दुलारा:काफिले के साथ पहुंचे, लखनऊ में रामभद्राचार्य की कथा सुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment