Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति पर तीसरी पत्नी को जहर देने का आरोप:महोबा में दो पत्नियों की मौत, मायके पक्ष का आरोप- जहर देकर मारने की कोशिश

    14 hours ago

    1

    0

    महोबा में कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के ठठेवरा गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां विवाहिता सर्वेश संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मायके पक्ष ने पति पर जान से मारने की नीयत से जहर देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, ठठेवरा निवासी कैलाश यादव की तीसरी पत्नी सर्वेश इस समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचेत अवस्था में उपचाराधीन है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर में जहरीला पदार्थ पहुंचने से हालत गंभीर बनी हुई है। सर्वेश के भाई सतीश यादव ने अपने जीजा कैलाश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कैलाश पिछले एक साल से उनकी बहन को अपने साथ नहीं रखना चाहता था और आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। सतीश का आरोप है कि साजिश के तहत ही उसकी बहन को जहर दिया गया। परिजनों ने यह भी बताया कि कैलाश की यह तीसरी शादी है। उसकी पहली पत्नी बादाम की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी साली शगुन से विवाह किया, जिसकी बाद में आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब तीसरी पत्नी सर्वेश की हालत भी गंभीर है। मायके पक्ष का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सर्वेश को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। परिवार का कहना है कि पहले भी प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दो मासूम बच्चों की मां सर्वेश के लिए उसका भाई अब पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल प्रशासन की निगरानी में सर्वेश का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 4 गिरफ्तार:क्रू शिप में नौकरी के नाम करते थे ठगी, बैंक खातों में मिला एक करोड़
    Next Article
    शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश:टीईटी मामले पर सरकार के जवाब से नाराज, थाना प्रभारी ने छीना पुतला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment