Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता दुष्कर्म करता रहा, मां ने अबॉर्शन करा दिया:12 साल की उम्र में किया गंदा काम, निकाह कराकर तलाक दिलाया, फिर घर में रखने लगा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में मलेसेमऊ की एक कॉलोनी निवासी युवती ने अपने पिता पर कई सालों तक दुष्कर्म करने और मां पर बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बाप के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह छह साल की थी, तभी उसकी मां ने पिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। मां अपने साथ पीड़िता और तीन अन्य बच्चों को ले गई। आरोप है कि सौतेले पिता ने करीब 12 साल की उम्र तक उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने मां को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 2022 में कराया निकाह, कुछ दिन बाद तलाक पीड़िता ने बताया कि 2022 में घरवालों ने उसका निकाह करा दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद सौतेले पिता ने दबाव बनाकर उसका तलाक करा दिया। पीड़िता ने 2023 में सौतेले पिता के खिलाफ थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उसने 2024 में घर छोड़ दिया और बाहर नौकरी करने लगी। कोर्ट मैरिज के बाद गर्भवती हुई, मां ने घर बुलाया पीड़िता के मुताबिक, उसने बाद में एक अन्य युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। गर्भवती होने के बाद वह पति के साथ महोबा चली गई। आरोप है कि इसी दौरान उसकी मां ने उसके पति पर मतांतरण का दबाव बनाया। इसके बाद झांसा देकर पीड़िता को घर बुलाया गया और उसकी मर्जी के बिना चार महीने का गर्भपात करा दिया गया। पति ने कोर्ट में दाखिल किया तलाक का मुकदमा पीड़िता का आरोप है कि जब उसके पति को गर्भपात की जानकारी हुई तो उसने नाराज होकर कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मां और पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर गौरव बाजपेई ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने तीन युवकों को कुचला, 2 की मौत:मुरादाबाद में हाईवे पर बिछे लाश के टुकड़े, तीनों ड्यूटी पर जा रहे थे
    Next Article
    19 दिन से लापता दो दोस्त मंदिर में दफ्न मिले:बागपत पुलिस ने खोदकर निकाले शव, हत्यारोपी महंत फरार, दो शिष्य गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment