Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 दिन से लापता दो दोस्त मंदिर में दफ्न मिले:बागपत पुलिस ने खोदकर निकाले शव, हत्यारोपी महंत फरार, दो शिष्य गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बागपत में 19 दिन से लापता दो दोस्तों के शव बुधवार देर रात घर से करीब 2 किलोमीटर दूर गणेश मंदिर में दफ्न मिले। पुलिस ने रात 3 बजे मंदिर परिसर में खुदाई करवाकर दोनों के शव बरामद किए। दोनों दोस्तों के शव पूरी तरह से सड़ चुके थे। कपड़ों और घड़ी से दोनों की पहचान हो सकी। वहीं पुलिस ने जांच की तो हत्यारोपी मंदिर का महंत फरार निकला। पुलिस ने उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इन्हीं शिष्यों ने शवों के मंदिर में दफ्न होने का खुलासा किया। जांच में पता चला कि एक युवक की बहन का अफेयर मंदिर के महंत से था। दोनों उसे कई बार समझा चुके थे। समझाने के लिए ही 25 जुलाई को घूमने जाने की बात बोलकर घर से निकले थे। पर घर वापस नहीं लौटे। परिजन और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर महंत ने ही दोनों की हत्या की। मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चांदीनगर थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए– पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए– सिगोली तगा निवासी इसरार (32) और दिव्यांग अंकित (25) पुराने दोस्त थे। दोनों के घर ठीक आमने-सामने हैं। इसरार मजदूरी करता था, जबकि अंकित बेरोजगार था। इसरार के पिता रिड़कू ने बताया– मेरा बेटा अपने दोस्त अंकित के साथ 25 जुलाई की दोपहर बाइक से घूमने निकला था। जब दोनों अगले दिन तक नहीं लौटे तो हमने खोजबीन शुरू की। पर कुछ पता नही चला। 27 जुलाई की शाम से दोनों के मोबाइल नंबर बंद आने लगे। 29 जुलाई को हमने चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर, संभावित ठिकानों और अन्य माध्यमों से दोनों की तलाश शुरू की। महंत के शिष्यों ने किया हत्या का खुलासा पुलिस ने बताया– करीब 19 दिन बाद बुधवार रात मुखबिर से पता चला कि लापता दोनों युवकों की लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ ने ही हत्या कर दी है। पुलिस बुधवार शाम महंत से पूछताछ करने के लिए मंदिर में पहुंची तो वह फरार मिला। पुलिस ने महंत के दो शिष्यों को हिरासत में ले लिया। उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों के शव मंदिर परिसर में ही दफ्न किये जाने की जानकारी मिली। रात करीब 3 बजे पुलिस फोर्स दोबारा मंदिर परिसर पहुंची। शिष्यों की निशानदेही पर खोदाई करने पर मंदिर के पिछले हिस्से में दोनों युवकों के शव जमीन के अंदर गड़े हुए मिले। अंकित की दिव्यांगता और इसरार की घड़ी से शवों की पहचान हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके से कई साक्ष्य जुटाए गए। दोनों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बागपत जिला अस्पताल भेज दिया गया और दोनों शिष्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। भाई बोला- अंकित की बहन से महंत का था अफेयर, समझाने-धमकाने गए थे मृतक इसरार के भाई फरीद ने बताया- मेरे भाई और पड़ोसी अंकित की सालों से गहरी दोस्ती थी। अंकित की बहन का लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ से अफेयर था। दोनों कई बार उसे समझा चुके थे, पर वह मानने को तैयार नहीं था। 25 जुलाई को भी दोनों झूठ बोलकर रटौल जाने की बात कहकर निकले थे। दोनों पुजारी को समझाने और धमकाने के इरादे से मंदिर गए होंगे, लेकिन वहां उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। आज सुबह पुलिस ने फोन कर इसरार की हत्या की जानकारी दी। पहले गाजियाबाद में शवों के मिलने पर शिनाख्त करने गया था परिवार फरीद ने बताया- इससे पहले सोमवार को गाजियाबाद में एक शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग पहचान करने पहुंचे थे, लेकिन वह शव किसी और का निकला। आज इसरार का शव मंदिर परिसर में गड्ढे से बरामद हुआ है। भाई के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उत्तराखंड का रहने वाला महंत नरेश नाथ ग्रामीणों ने बताया– लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर जिले का इकलौता गणेश मंदिर है। यह मंदिर करीब 500 गज क्षेत्रफल में बना है। गणेश चतुर्थी और दीपावली के समय यहां काफी भीड़ होती है। इसरार के भाई फरीद ने बताया– मंदिर का महंत नरेश नाथ मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। 6 महीने पहले तक वह सिगोली तगा गांव में ही अंकित के पड़ोस में किराए के मकान में रहता था। बहन से अफेयर की बात पता चलने पर विवाद हुआ और तब से पुजारी नरेश नाथ अपने शिष्यों के साथ मंदिर परिसर में ही रहने लगा। चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया– 25 जुलाई से लापता दो युवकों के शव गणेश मंदिर परिसर में दफ्न मिले हैं। मंदिर में खोदाई कराकर दोनों शव बरामद कर लिये गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हत्या का तरीका पता चलेगा। फिलहाल हत्या का आरोपी मंदिर का महंत फरार है। उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन्हीं शिष्यों से शवों के मंदिर में दफ्न होने की जानकारी मिली थी। मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महंत की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। मजदूरी करता था इसरार, पीछे पत्नी और 3 बच्चे परिजनों ने बताया– इसरार मजदूरी करके परिवार चलाता था। उसके परिवार में पत्नी फिरदौस और तीन बच्चे हैं। बेटी इसरा 6 साल की है, जबकि बेटे आयान की उम्र 5 साल और फैजान की उम्र 3 साल है। इसरार की मौत के बाद परिवार में मातम है। वहीं दिव्यांग अंकित 5 बहनों में इकलौता भाई था। वह अविवाहित था और बेरोजगार था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- पीठ में गोली लगी, 1Km स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा:झांसी में बदमाशों ने गोली मारी, खूब बहता रहा, 53 साल के कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी यूपी के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी कमर में लगी और खून बहने लगा। हालांकि, 53 साल के कारोबारी ने स्कूटी की स्पीड तेज कर दी और खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता दुष्कर्म करता रहा, मां ने अबॉर्शन करा दिया:12 साल की उम्र में किया गंदा काम, निकाह कराकर तलाक दिलाया, फिर घर में रखने लगा
    Next Article
    हापुड़ कचहरी पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी:2022 में काफिले पर फायरिंग मामले में होगी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment