Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पतंगबाज बनकर पहुंचा पुलिसवाला, चायनीज मांझे वाले को दबोचा:बोला- मुझे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, 1000 में बेची थी 3 चरखी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को क्राइम ब्रांच टीम ने बेकनगंज से 70 चरखी चायनीज मांझे के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। इस खुलासे में क्राइम ब्रांच टीम ने एक पुलिसकर्मी को पतंगबाज बनाकर दुकानदार से डील करने के लगाया था, पुलिस वाले ने दुकानदार से कहा कि–मुझे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, इसके लिए चायनीज मांझा चाहिए… दुकानदार और पुलिसवाले के बीच चार चरखी के लिए 1500 में डील तय हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पतंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए की डील ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम एंड हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम को बेकनगंज थानाक्षेत्र में चायनीज मांझा बिकने की काफी समय से सूचना मिल रही थी। खुलासे के लिए एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके की अगुवाई में एक टीम को लगाया गया था। एडीसीपी के मुताबिक दुकानदार को जाल में फंसाने के लिए उन्होंने टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी को पतंगबाज बनाकर हीरामन का पुरवा का निवासी आरिफ उर्फ शैफी के पास भेजा। पुलिसकर्मी ने आरिफ से कहा कि– मुझे एक पतंगबाजी के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जिसके लिए मुझे चायनीज मांझा चाहिए, जिस पर आरिफ ने 1000 रुपए में तीन चरखी देने की बात कही। डील तय होने पर आरिफ ने पुलिसकर्मी को 3 चरखी चायनीज मांझा दे दिया। दूसरी बार में हुई थी चार चरखी की डील क्राइम ब्रांच टीम ने जांच की, तो चायनीज मांझा निकला। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोबारा चार चरखी की डिमांड की, जिस पर 1500 रुपए में सौदा तय हुआ। आरिफ जैसे ही मांझा डिलीवर करने पहुंचा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। एडीसीपी के मुताबिक आरिफ 150 रुपए में चायनीज मांझे की एक चरखी खरीदता था और उसे 350 रुपए में बेचता था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी आरिफ के खिलाफ बेकनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। इससे पहले भी कानपुर में चायनीज मांझा बेचने पर दो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 3 लोगों को जेल भेजा गया है। अब तक कुल 100 चरखी छापेमारी में बरामद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरिफ से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे उसने प्रतिबंधित मांझा खरीदा था। जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद ST हसन के समधी की फैक्ट्री में रेड:रामपुर शहर में सुबह 10 बजे से चल रही कार्यवाही, गेटर पर CRPF जवान तैनात
    Next Article
    यति नरसिंहानंद का बयान:यूजीसी एक्ट सवर्णों के लिए नहीं, सनातन धर्म के लिए डेथ वारंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment