Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी बोली- जहर खा लो, पति ने जान दे दी:भदोही में मरने से पहले बोला- 5 बच्चों को छोड़कर वो प्रेमी के साथ भाग गई

    7 hours ago

    1

    0

    भदोही में पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दो महीने पहले पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। युवक बार-बार उससे घर लौटने के लिए कह रहा था। आज उसने पत्नी से कहा कि अगर नहीं लौटीं तो मैं जहर खा लूंगा। पत्नी ने कहा खा लो तो युवक ने शराब में घोलकर जहर पी लिया। मरने से पहले युवक ने हॉस्पिटल में कहा- मेरी बीवी दूसरे के साथ भाग गई है। मैं बुलाते-बुलाते थक गया, इसलिए जहर खा लिया। पत्नी को वापस लाने के लिए युवक ने IGRS पर भी शिकायत की थी। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सुरियावा थाना क्षेत्र का है। 20 साल पहले हुई थी दूसरी शादी कुसौड़ा गांव का रहने वाला लल्लू गौतम (45) मजदूरी करके परिवार चला रहा था। परिवार में पिता अमृतलाल गौतम, मां, छोटा भाई अमरजीत, पत्नी सोनी और 5 बच्चे हैं। 20 साल पहले उसकी सोनी के साथ दूसरी शादी हुई थी। पांच बच्चों मं तीन बेटियां काजल, उजाला और प्रिया और दो बेटे शिवा और किशन हैं। सभी की उम्र 16 से 7 साल के बीच है। 2 महीने पहले प्रेमी के साथ चली गई थी करीब 2 महीने पहले पत्नी सोनी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लल्लू बार-बार उसे फोन करके वापस लौटने के लिए कहता था। पत्नी को वापस बुलाने के लिए लल्लू ने आईजीआरएस पर भी शिकायत की थी। टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन पत्नी अपनी मर्जी से गई थी इसलिए कोई समाधान नहीं निकला। शराब में मिलाईं सल्फास की गोलियां इसी बीच सोनी ने कहा था कि सोमवार को वापस आऊंगी। लेकिन नहीं लौटी तो लल्लू ने फिर से फोन किया और कहा कि वापस आ जाओ। अगर नहीं आओगी तो मैं जहर खा लूंगा। उसने खा लो, तो लल्लू ने शराब में सल्फास की गोलियां घोलकर पी लीं। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया तबीयत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस से सीएचसी सुरियावां ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भदोही रेफर किया गया, जहां दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी बोली- पापा फोन पर मम्मी को बुलाते थे लल्लू की 16 साल की बेटी काजल ने बताया कि उसकी मां करीब दो महीने पहले किसी दूसरे आदमी के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके पिता और मां के बीच फोन पर बातचीत होती थी। काजल ने बताया कि पापा ने मम्मी से फोन पर बात करते हुए जहर खा लिया। बेटा बोला- मां ने कहा था जहर खा लो वहीं 12 साल के बेटे बेटे किशन ने बताया कि उसकी मां सोनी बिपिन राव के साथ घर से चली गई थी। उन्होंने सोमवार को आने के लिए कहा था, लेकिन नहीं आई। पापा ने कहा कि नहीं आओगी तो जहर खा लूंगा। मां ने कहा कि खा लो। इसके बाद पापा ने जहर खा लिया। भाई बोला- मारपीट करने पर छोड़ गई थी लल्लू के छोटे भाई अमरजीत ने बताया क मेरे भाई ने अपनी पत्नी के चक्कर में आकर सल्फास की गोली खा ली है। दरअसल, उनका अपनी पत्नी से झगड़ा और मारपीट हुआ था, जिसके बाद पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। आज इस बात को करीब एक महीना 20 दिन हो चुके थे। वह लगातार फोन करके अपनी पत्नी को वापस बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं आ रही थी। आज भी उन्होंने सबके सामने फोन करके अपनी पत्नी सोनी देवी को वापस बुलाने की कोशिश की, पर जब वह फिर भी नहीं आई, तो वह शराब और सल्फास की गोली लेकर आए और उसे खा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया मामले में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -------------- यह खबर भी पढ़ें… दामाद ने धमकाया था-पूरे परिवार के लिए कफन तैयार रखना:प्रतापगढ़ में पिता बोले- बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आया, मेरे सामने बेटे को गोली मार दी ‘दामाद ने धमकी दी थी कि आज पूरे परिवार को कफन में लिटा देंगे। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर बुलेट से आया और गोली चलाई… बेटा सामने आ गया तो उसे मार दिया। मेरी आंखों के सामने बेटा खून से लथपथ पड़ा था।’ ये दर्द है प्रतापगढ़ के गया प्रसाद का, जिनके 48 साल के बेटे देवेंद्र की उसके बहनोई ने मंगलवार को दिनदहाड़े तीन गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूटी, VIDEO:बच्चियां चीखती रहीं-रोको, चोट लग गई, खून बह रहा है; भाई-बहन समेत 5 घायल
    Next Article
    IPS बोले-मां के मुंह में तौलिया और जेवर गायब थे:लोग कह रहे हत्या नहीं हुई, सुनकर शर्म आती है; SP ने कहा था- शरीर पर चोट नहीं थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment