Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की छाती पर चढ़कर गला रेता, तड़पाया:2 मिनट में 15-20 वार; पटककर लातें मारीं, हत्या CCTV कैमरे में कैद, UP से पकड़ाए आरोपी

    20 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पति ने दोस्त के साथ अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। छाती पर चढ़कर सिर और गर्दन पर करीब 15-20 वार किए। 5-7 बार लातें मारीं और जमीन पर पटककर घसीटा। गला रेतने की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। घटना अमलतास कॉलोनी की है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 27 वर्षीय ज्योति चौरसिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराजपुर की रहने वाली थी। करीब एक महीने पहले ही अमलतास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आई थी। पास के होटल में वेटर का काम करती थी। हत्या के बाद ज्योति का पति लखन जोशी और दोस्त सोनू कुशवाहा उत्तर प्रदेश भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को महोबा जिले के नानोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। लखन हाल ही में जेल से छूटकर आया था। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… CCTV में महिला पर हमला करते दिखा युवक वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें ज्योति दुकान से सामान लेकर घर की ओर जाती दिख रही है। कुछ दूर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक उसके पास आते हैं। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरता है और महिला पर चाकू से हमला शुरू कर देता है। वह लगातार चाकू से वार करता है। हमले के बाद ज्योति जमीन पर गिर जाती है। लहूलुहान हालत में वह बचाओ-बचाओ चिल्लाती है। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकलते हैं, लेकिन कोई उसे छुड़ाने के लिए आगे नहीं आता। 2 मिनट तक हमला, लोग देखते रहे CCTV में दूसरा युवक बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा है। एक-दो गाड़ियां भी वहां आकर रुकती हैं, लेकिन कोई हमलावर को रोकने के लिए आगे नहीं आता। हमलावर लगातार चाकू से वार करता रहता है। महिला को जमीन पर पटककर लातें भी मारीं। करीब 2 मिनट तक हमला करने के बाद ज्योति किसी तरह वहां से कुछ दूर जाने की कोशिश करती है, लेकिन गिर जाती है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मकान बाहर से बंद मिला, अंदर सो रहे थे बच्चे घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज्योति के किराए के मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो 4 और 6 साल के दो बच्चे सोते मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों बच्चे ज्योति के हैं या किसी रिश्तेदार के। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। 6 साल पहले किया था लव मैरिज परिजन के मुताबिक, ज्योति अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसने करीब 6 साल पहले महाराजपुर के खटीक मोहल्ला निवासी लखन जोशी से भागकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। फिलहाल ज्योति पति से अलग रह रही थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। ज्योति पहले भी पति के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। उसके पिता हुकुम सिंह चौरसिया के पास करीब 40 से 50 एकड़ कृषि भूमि है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच जमीन को लेकर आए दिन विवाद होता था। FSL ने जुटाए साक्ष्य, CCTV फुटेज से पकड़ाया पति ASP आदित्य पटले के मुताबिक, घटनास्थल को घेरकर मकान सील कर दिया। FSL टीम मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले गए। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इस दौरान पति का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपी पति को अरेस्ट किया गया। ASP आदित्य पटले के मुताबिक, अमलतास कॉलोनी नई बसाहट है। यहां घर कुछ दूरी पर बने हैं। इलाके में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग होती है। बीट प्रभारी और थाने के नंबर स्थानीय लोगों के साथ साझा किए गए हैं। CCTV कैमरे लगवाने की अपील की है। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें रिटायर्ड IAS का मर्डर कर 2KM भागा केयरटेकर भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार के भागने का पूरा रूट ट्रेस कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे में ही ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 17 जिलों में सूखा, 68% तक कम बारिश:जौनपुर, शामली, गाजियाबाद में ‘गंभीर’ स्थिति; इसका पूरे प्रदेश पर क्या असर होगा?
    Next Article
    रामनगर- डंपर से भिड़ी स्कॉर्पियो, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत:पत्नी गंभीर; 4 महीने पहले हुई शादी, नैनीताल घूमने निकले थे दंपती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment