Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनगर- डंपर से भिड़ी स्कॉर्पियो, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत:पत्नी गंभीर; 4 महीने पहले हुई शादी, नैनीताल घूमने निकले थे दंपती

    22 hours ago

    1

    0

    नैनीताल के रामनगर में स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी और वे काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 1:20 बजे रामनगर के पीरूमदारा में हुआ। गाजियाबाद निवासी यतीश पत्नी शीतल के साथ स्कॉर्पियो से नैनीताल जा रहे थे। पीरूमदारा के पास सामने से आ रहे हरियाणा के फरीदाबाद के डंपर (HR 38 AC 4554) से उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शीतल को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दिल्ली-एनसीआर रेफर कर दिया गया। तस्वीरें देखिए- 4 पॉइंट में पूरी खबर… 1. 4 महीने पहले हुई थी शादी, नैनीताल घूमने जा रहा था दंपती-उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (शाहपुर बमेठा, थाना वेब सिटी) निवासी यतीश यादव (24) राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और एक निजी स्कूल में टीचर थे। उनकी पत्नी डॉ. शीतल यादव पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों की शादी महज 4 महीने पहले हुई थी। गुरुवार देर रात दंपती अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से काशीपुर-रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। 2. गलत साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, पलटी स्कॉर्पियो- हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 1:20 से 1:45 बजे के बीच नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर के पीरूमदारा के पास हुआ। यतीश के पिता सुरेश यादव के अनुसार, सामने से आ रहा उपखनिज से लदा 22 टायरा डंपर (HR 38 AC 4554) ओवरटेक करने के चक्कर में गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और दोनों पति-पत्नी गाड़ी के नीचे दब गए। 3. खिलाड़ी की मौके पर ही मौत, पत्नी को दिल्ली-एनसीआर रेफर किया- हादसे के बाद राहगीरों और सूचना पर पहुंची रामनगर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस दोनों को तत्काल रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्नी डॉ. शीतल को प्राथमिक इलाज के बाद देर रात ही दिल्ली-एनसीआर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 4. पिता का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी- हादसे की खबर मिलते ही परिजन रामनगर अस्पताल पहुंचे। यतीश के पिता ने डंपर चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त डंपर व घटना की गहनता से जांच की जा रही है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नशे में लड़कियों को छेड़ा, फिर हाईवे पर भगाई कार:हरिद्वार में 5 लोगों को रौंदा; पिकअप से टकराने के बाद थमी रफ्तार हरिद्वार में शराब के नशे में युवक ने हाईवे पर कार दौड़ा दी, जिससे उसने 5 लोगों को रौंद दिया। युवक ने देर रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद वह चखना लेने के लिए दुकान पर गया, जहां कुछ लड़कियां खड़ी थीं और आपस में बात कर रही थीं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की छाती पर चढ़कर गला रेता, तड़पाया:2 मिनट में 15-20 वार; पटककर लातें मारीं, हत्या CCTV कैमरे में कैद, UP से पकड़ाए आरोपी
    Next Article
    प्रयागराज में महिला डॉक्टर से 1.78 करोड़ की ठगी:1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा, CBI अफसर बनकर कहा- पार्सल में मिला ड्रग्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment