Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के सुसाइड में पति और देवर गिरफ्तार:झांसी में दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, 3 दिन पहले लगा ली थी फांसी

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में पत्नी के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। शादी को 7 साल 2 महीने हो चुके थे। फिर भी ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करते थे। इस वजह से महिला ने 3 दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… 2 साल तक सब सामान्य रहा गरौठा कस्बे के गायत्री नगर निवासी देवी शरण यादव ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी अन्नू (35) की शादी 13 मार्च 2019 में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई निवासी इत्र कारोबारी लोकेंद्र यादव से हुई थी। इसमें 10 लाख रुपए कैश, 3 लाख रुपए का गृहस्थी का सामान और 3 लाख रुपए के गहने देकर कुल 20 लाख रुपए की शादी की थी। शादी के शुरुआती 2 साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बेटे के जन्म के बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि ससुराल वाले 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। 1 जून को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि अन्नू के साथ घर में मारपीट की जा रही है। इसके बाद मंगलवार सुबह मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। तब अन्नू का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। आरोप है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे और सभी घर छोड़कर चले गए थे। मायके वालों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था। बहन की शादी में बेटा छीन कर अकेले भेजा था मृतका के जीजा गजराज सिंह यादव ने बताया कि 5 मई को अन्नू की छोटी बहन अनामिका की शादी थी। ससुराल वालों ने अन्नू को अकेले शादी में भेजा था और उसके बेटे ध्रुव (5) को साथ नहीं आने दिया। गजराज के मुताबिक, उसी दौरान अन्नू ने बताया था कि उससे चार सोने की अंगूठियां और 10 तोला सोने की चेन लाने की मांग की जा रही है। मायके पक्ष का कहना है कि अन्नू बीए पास थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। दो आरोपी गिरफ्तार किए दो जून को देवी शरण यादव की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समे अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे ने बताया कि मामले में पति लोकेंद्र सिंह और उसके भाई विपेंद्र सिंह उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के देवबंद में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का दावा, मोहाली ब्लास्ट की जांच में पकड़ा गया
    Next Article
    लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग:गोलीबारी के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment