Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी काली थी… तभी गला घोंटकर मार डाला:झांसी में पति ने मौत के बाद करंट भी लगाया, 3 साल पहले शादी हुई थी

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने कहा- बहन का रंग काला होने की वजह से पति ताने मारता था। बार-बार दूसरी शादी करने की बात कहता था। उसी ने मेरी बहन की हत्या की है। हम लोगों से झूठ बोल रहा कि करंट से मौत हुई है। भाई के मुताबिक, परिवार वाले पहुंचे तो बहन का शव बाहर रखा था। रस्सी से गला घोंटने के दो निशान बने थे। चेहरे पर चोट और हाथ पर करंट का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। घटना रक्सा थाना क्षेत्र के पलींदा गांव की है। 2 फोटो देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… 3 साल पहले शादी हुई थी दतिया के अंडोरा गांव निवासी सुनील बघेल ने बताया- पूजा (23) हमारी इकलौती बहन थी। उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को पलींदा गांव निवासी धीरज पाल से की थी। धीरज पाल किसानी करता है। उनकी 2 साल की एक बेटी है। शादी के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जाना लगा। पति बहन से कहता था तुम काली है, मैं दूसरी लड़की से शादी करुंगा। ससुराल वाले 5 लाख रुपए और कार की डिमांड करने लगे। बहन हम लोगों को बताती थी। दो बार रिश्तेदारों को लेकर बहन के ससुराल पलींदा गए। तब उन्होंने गलती मानी और आगे से परेशान न करने का वादा किया। लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से परेशान करने लगे। 3 दिन पहले भी बहन ने बताया था कि ये लोग मारपीट कर रहे हैं। ससुराल से फोन आया- पूजा को करंट लगा है भाई ने बताया- बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे फोन आया कि करंट लगने से पूजा की मौत हो गई। इसके बाद हम लोग भागते हुए उसके घर पहुंचे। वहां पूजा का शव घर के बाहर रखा था। घरवाले भी आसपास मौजूद थे। जब शव को देखा तो गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान बने थे। सिर पर 3 से 4 चोट थीं। इसके अलावा बाएं हाथ पर करंट का निशान बना था। मेरी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। हादसा दिखाने के लिए उसे करंट लगाया गया है। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि शादी को 3 साल हुए थे, इसलिए मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरा। इसके बाद दो डॉक्टरों ने पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में सामने आया है कि गला घोंटकर पूजा की हत्या की गई है। गले पर रस्सी जैसे दो गोल निशान बने हुए हैं। इसके अलावा चेहरे पर चोटें और हाथ पर जलने का निशान हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। CO सदर रामवीर सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मृतक के गले पर चोट के निशान है। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहालत पति फरार है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेम्बोर्गिनी केस- तंबाकू कारोबारी के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं:ड्राइवर ने सरेंडर किया; कानपुर कोर्ट ने नहीं माना आरोपी
    Next Article
    UP बजट पर लखनऊ के लोगों की राय:किसी ने बताया उम्मीदों का बजट, नौकरी को लेकर छात्रों ने किए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment