Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बरेली में तेजाब पिलाने का आरोप, आपत्तिजनक हालत में मिले थे; 4 पर केस दर्ज

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी, उसके कथित प्रेमी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि महिला का एक युवक से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले युवक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसका विरोध किया था। आरोप है कि इसी रंजिश में पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और जबरन तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 7 अगस्त 2026 की बारादरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... पत्नी के कहने पर बेच दिया था घर का हिस्सा बारादरी के जोगी नवादा निवासी इसराइल पुत्र सुफा कबाड़ का काम करता था। उसकी शादी गौसिया से हुई थी और दोनों का एक बेटा है। मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम ने बताया- करीब ढाई साल पहले इसराइल ने पत्नी के कहने पर अपने घर का हिस्सा बेच दिया था। इसके बाद वह काकर टोला में मोहम्मद सलीम के मकान में किराए पर रहने लगा। इसी दौरान गौसिया और मकान मालिक मोहम्मद सलीम के बीच प्रेम संबंध हो गया। कुछ समय बाद इसराइल को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखने का लगाया आरोप 27 जुलाई 2026 को इसराइल ने अपनी पत्नी को मोहम्मद सलीम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने इसका विरोध किया और वह मकान छोड़कर काकर टोला में ही अब्दुल के घर किराए पर रहने लगा। इसके बाद भी सलीम इसराइल की गैरमौजूदगी में गौसिया से मिलने आता-जाता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया। 7 अगस्त की रात गौसिया, मोहम्मद सलीम, असार और इकरार ने मिलकर इसराइल को पकड़ लिया और उसके मुंह में जबरन तेजाब डाल दिया। तेजाब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उसे तुरंत स्टेडियम रोड के खुश्लोक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।" मां ने भी लगाए गंभीर आरोप मृतक की मां बरीशा ने बताया कि इसराइल की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। वह कबाड़ की फेरी लगाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करता था। उनका आरोप है कि बेटे ने पत्नी और सलीम के कथित संबंधों का विरोध किया था, जिसके बाद दोनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे तेजाब पिला दिया। पुलिस ने शुरू की जांच मृतक के भाई की शिकायत पर बारादरी थाने में पत्नी गौसिया, मोहम्मद सलीम, असार और इकरार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक का परिवार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:FCI में सीधी भर्ती का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 3 लाख लिए, सुलतानपुर में केस दर्ज
    Next Article
    हरदोई एसपी ने देर रात सुरक्षा का जायजा लिया:कांवड़ यात्रा और सावन के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment