Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:FCI में सीधी भर्ती का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 3 लाख लिए, सुलतानपुर में केस दर्ज

    9 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गिरोह ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए फर्जी मेडिकल और इंटरव्यू कराया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को जाली जॉइनिंग लेटर और गेट पास देकर गोंडा एफसीआई कार्यालय में जॉइन करने भेजा गया, जहां दस्तावेज फर्जी पाए गए। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को लखनऊ जाते समय बस में उनकी मुलाकात जयप्रकाश यादव निवासी वृंदावन योजना, लखनऊ और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। आरोप है कि जयप्रकाश यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम का महामंत्री बताया। उसने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एफसीआई में 'सरदार मेडल हैंडलिंग श्रमिक' पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। आरोपियों ने प्रति पद 3 लाख रुपये खर्च के बदले पक्की नौकरी, बैकडेट जॉइनिंग और एरियर दिलाने का भरोसा दिया। 11 परिचितों के साथ लखनऊ पहुंचा, 3-3 लाख में नौकरी का सौदा गिरजाशंकर अपने परिचितों गंगाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रातरानी, ताड़कनाथ, रविशंकर शर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश, मिथलेश, धनंजय शर्मा और मंजीत कुमार के साथ आरोपियों के बताए पते पर लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र पहुंचे। वहां जयप्रकाश यादव के अलावा रामधवन पाल, सुरेशचन्द्र निवासी कुतुबपुर, जौनपुर, कैलाशचन्द्र निवासी सीतापुर, बृजेन्द्र श्रीवास्तव और बीरम सिंह चौधरी निवासी हाथरस भी मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने अभ्यर्थियों को 3-3 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। एडवांस में लिए एक-एक लाख आरोप है कि 8 जनवरी 2020 को आरोपी स्कार्पियो से धनपतगंज के हड़ौरा बाजार पहुंचे और प्रत्येक अभ्यर्थी से एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए। इसके बाद शेष रकम अलग-अलग तारीखों पर नकद, आरटीजीएस और फोन पे के माध्यम से ली गई। अभ्यर्थियों से रकम लेने के बाद उन्हें नौकरी मिलने का भरोसा दिलाया जाता रहा। गोंडा में कराया फर्जी मेडिकल पीड़ितों के मुताबिक, ठगी को वास्तविक भर्ती प्रक्रिया जैसा दिखाने के लिए 22 अगस्त 2022 को उन्हें गोंडा बुलाया गया। वहां जिला चिकित्सालय गोंडा में कथित तौर पर फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया। इसके बाद झूलेलाल धर्मशाला में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों से एक-एक ब्लैंक चेक भी लिए गए। इसके बाद 20 सितंबर 2022 को अभ्यर्थियों को गांधी पार्क में बुलाया गया। आरोप है कि वहां फर्जी रजिस्टर तैयार कराए गए और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास दिए गए और उन्हें गोंडा स्थित एफसीआई में जॉइन करने के लिए कहा गया। 30 सितंबर 2022 को जब पीड़ित भारतीय खाद्य निगम के गोंडा कार्यालय पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर को फर्जी बताया। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए। कार्यालय पहुंचने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़ितों के अनुसार, इसके बाद वे लखनऊ के वृंदावन चौकी क्षेत्र में आरोपियों के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। हंगामा होने के बाद आरोपियों ने रविशंकर शर्मा को 30 लाख रुपये और कमलेश को 10 लाख रुपये का चेक दिया। हालांकि, बैंक खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि लखनऊ की वृंदावन कोतवाली और धनपतगंज थाने में सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद धनपतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई जांच धनपतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना की जिम्मेदारी धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों, पैसों के लेन-देन और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग्स तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद में पुलिस ने 2 तस्करों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी, NCR में करते थे सप्लाई
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बरेली में तेजाब पिलाने का आरोप, आपत्तिजनक हालत में मिले थे; 4 पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment