Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दोस्त की हत्या:सोनभद्र: विंढमगंज पुलिस ने 8 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या का पुलिस ने आठ घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और दोस्त के बीच इंस्टाग्राम पर कथित बातचीत व बढ़ती नजदीकियों के शक में अपने मित्र की चापड़ से हत्या कर दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुणवाल ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दिनेश (पुत्र जीत सिंह, निवासी ग्राम केवाल) को अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मृतक रजनीकांत (पुत्र अश्वनी गोंड, निवासी पतरिया) के साथ कथित चैट की जानकारी मिली थी। कुछ समय पहले हुए विवाह के बाद इस जानकारी से दिनेश के मन में दोनों के संबंधों को लेकर शक पैदा हो गया, जो धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को दिनेश ने रजनीकांत को किसी बहाने से अपने साथ जंगल की ओर चलने के लिए राजी किया। ग्राम जोरूखाड़ के सुनसान इलाके में पहुंचने पर उसने पहले से छिपाकर रखे चापड़ से रजनीकांत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में रजनीकांत को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया और हत्या में प्रयुक्त चापड़ तथा खून से सने कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए। बता दे कि गुरुवार को जोरूखाड़ मे सड़क किनारे जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी घटनास्थल के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने घटना के मात्र आठ घंटे के भीतर आरोपी दिनेश को टहानिया खोली स्थित एक खाली मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी और मृतक के बीच कथित प्रेम-प्रसंग के शक के कारण उसने यह कदम उठाया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़, मृतक का वनप्लस मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत:मऊ में बिजली चमकने के साथ हुई बारिश, किसानों के लाभकारी हुआ
    Next Article
    भदोही में कुएं में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया:आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, डायल-112 ने दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment