Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत:मऊ में बिजली चमकने के साथ हुई बारिश, किसानों के लाभकारी हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह से जारी उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बिजली भी चमकती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने भी मौसम को सुहावना बनाने में मदद की। देखें, 3 तस्वीरें… हालांकि, मऊ जनपद की अन्य तहसीलें अभी भी उमस भरी गर्मी की चपेट में हैं, जिससे वहां के लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और आम लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। विशेष रूप से उन किसानों को ढैंचा की बुवाई के लिए खेत में 'लेव' लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अच्छी बारिश होने से किसान सीधे खेतों में ढैंचा के बीज डाल सकेंगे, जो आगे चलकर जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित होगा। गुप्ता ने यह भी बताया कि बारिश के बाद खेतों में खरपतवार तेजी से उगेंगे। यदि किसान समय रहते जुताई कर इन खरपतवारों को मिट्टी में दबा दें, तो यह प्राकृतिक खाद का काम करेंगे और खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में सहायक होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन:अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने तुलसी पौधे और फलाहार बांटे
    Next Article
    पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दोस्त की हत्या:सोनभद्र: विंढमगंज पुलिस ने 8 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment