Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत

    1 day ago

    3

    0

    पटना, तीन अक्टूबर बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग का शव उनकी कार में मिला। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग को गोली लगी हुई थी। बुजुर्ग की कार राजीव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी पाई गई।मृत व्यक्ति की पहचान आलोक कुमार (67) के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के रांची जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के निवासी थे। पटना की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था-दो) सुषमा सागर ने संवाददाताओं को बताया, आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फ्रेंड्स कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि चालक की सीट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसके शरीर पर गोली का निशान था। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आलोक दो दिन पहले फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आए थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की है और मौके से आग्नेयास्त्र, एक खोखा तथा अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है। सागर ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी
    Next Article
    Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment